Showing posts with label शेयर बाज़ार की खबरें अब हिंदी में. Show all posts
Showing posts with label शेयर बाज़ार की खबरें अब हिंदी में. Show all posts

Monday, 25 February, 2008

शेयर बाजार अच्छी बढ़त पर बंद

25 फरवरी 2008

आज देश के शेयर बाजारों ने एक जबर्दस्त वापसी दिखाते हुए कारोबार की बढ़त पर समाप्ति देने में कामयाबी पाई है। तेल व गैस और आईटी शेयरों को मिले खरीदारी के समर्थन से आज सेंसेक्स 300 और निफ्टी 90 अंक ऊपर बंद हुआ।सुबह अच्छी बढ़त पर खुलने के बावजूद शेयर बाजार बैंकिंग और टिकाऊ उपभोक्ता क्षेत्र में आई बिकवाली के दबाव में गिरावट पर चले गए थे। लेकिन बाजारों ने एक अच्छी वापसी दिखाई जिसमें तेल व गैस और आईटी क्षेत्रों के अलावा फार्मा, ऊर्जा, पीएसयू, अचल सम्पत्ति और तकनीकी क्षेत्र के शेयरों का भी योगदान रहा।

लेकिन मिडकैप व स्मॉलकैप सूचकांक उतने पसंदीदा नहीं रहे। बीएसई पर मिडकैप सूचकांक बिना घटबढ़ के और स्मॉलकैप सूचकांक 70 अंक गिरकर बंद हुआ।आज समय बैंकिंग व टिकाऊ उपभोक्ता क्षेत्र ही गिरावट में रहे। टिकाऊ उपभोक्ता क्षेत्र में एक फीसदी से ज्यादा की और बैंकिंग सूचकांक में हल्की गिरावट देखी गई। बाकी सारे क्षेत्र बढ़त पर रहे। तेल व गैस क्षेत्र में तीन फीसदी से ज्यादा और आईटी, फार्मा, ऊर्जा, पीएसयू, अचल सम्पत्ति और तकनीकी क्षेत्र एक फीसदी से ज्यादा की बढ़त पर रहे।सेंसेक्स पर बढ़ने वाले शेयरों में एसीसी, रिलायंस, अम्बुजा सीमेंट, रिलायंस एनर्जी, ग्रासिम, मारुति सुजुकी, विप्रो, एनटीपीसी, सत्यम कम्प्यूटर्स और हिंडाल्को के शेयर रहे।आज सेंसेक्स पर बजाज ऑटो, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर और महिन्द्रा एंड महिन्द्रा के शेयर ही गिरावट पर रहे।

दोपहर 2:32 बजेमुम्बई शेयर बाजार का सेंसेक्स सूचकांक 17,526.67 के स्तर पर 177.60 अंक ऊपर और राष्ट्रीय शेयर बाजार का निफ्टी 5,167.15 के स्तर पर 56.40 अंक ऊपर कारोबार कर रहा है।इस समय बैंकिंग, टिकाऊ उपभोक्ता और ऑटो क्षेत्रों में ही गिरावट देखी जा रही है। टिकाऊ उपभोक्ता क्षेत्र एक फीसदी से ज्यादा और बैंकिंग व ऑटो क्षेत्र हल्की गिरावट पर हैं। लेकिन बाकी सारे क्षेत्र बढ़त पर हैं। तेल व गैस क्षेत्र में दो फीसदी से ज्यादा और आईटी क्षेत्र एक फीसदी से ज्यादा की बढ़त दिखा रहा है।सेंसेक्स पर बढ़ने वाले शेयरों में मारुति सुजुकी, रैनबैक्सी, विप्रो, रिलायंस, रिलायंस एनर्जी, अम्बुजा सीमेंट, एसीसी, सत्यम कम्प्यूटर्स, आईटीसी और एनटीपीसी के शेयर हैं जबकि बजाज ऑटो, एचडीएफसी बैंक, महिन्द्रा एंड महिन्द्रा, भेल, एचडीएफसी और एसबीआई के शेयर ही गिरावट पर हैं।

दोपहर 1:26 बजेमुम्बई शेयर बाजार का सेंसेक्स सूचकांक 17,380.15 के स्तर पर 31.08 अंक ऊपर और राष्ट्रीय शेयर बाजार का निफ्टी 5,123.70 के स्तर पर 12.25 अंक ऊपर कारोबार कर रहा है।इस समय बैंकिंग, टिकाऊ उपभोक्ता, ऑटो और धातु क्षेत्रों में ही गिरावट देखी जा रही है। टिकाऊ उपभोक्ता क्षेत्र दो फीसदी से ज्यादा और बैंकिंग क्षेत्र एक फीसदी ज्यादा की गिरावट पर है। ऑटो और धातु क्षेत्र भी हल्की नर्मी पर हैं। लेकिन बाकी सारे क्षेत्र बढ़त पर लौटे हैं और आईटी और तेल व गैस क्षेत्र एक फीसदी से ज्यादा की बढ़त पर हैं।सेंसेक्स पर बढ़ने वाले शेयरों में मारुति सुजुकी, रिलायंस एनर्जी, एसीसी, ओएनजीसी, रैनबैक्सी, विप्रो, सत्यम कम्प्यूटर्स, रिलायंस, इंफोसिस और आईटीसी के शेयर हैं जबकि एचडीएफसी बैंक, बजाज ऑटो, महिन्द्रा एंड महिन्द्रा, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, भारती एयरटेल, एचडीएफसी, हिंडाल्को और भेल के शेयर सबसे ज्यादा गिरावट पर हैं।

दोपहर 12:31 बजेमुम्बई शेयर बाजार का सेंसेक्स सूचकांक 17,314.20 के स्तर पर 34.87 अंक नीचे और राष्ट्रीय शेयर बाजार का निफ्टी 5,100.50 के स्तर पर 10.25 अंक नीचे कारोबार कर रहा है।इस समय बैंकिंग, टिकाऊ उपभोक्ता और धातु क्षेत्रों में ज्यादा बिकवाली देखी जा रही है। टिकाऊ उपभोक्ता क्षेत्र दो फीसदी से ज्यादा और बैंकिंग व धातु क्षेत्र एक फीसदी से ज्यादा की गिरावट पर है। ऑटो, पूंजीगत वस्तु, ऊर्जा, पीएसयू और अचल सम्पत्ति में भी हल्की गिरावट है। हालांकि आईटी, फार्मा, तकनीकी और तेल व गैस क्षेत्र हल्की बढ़त पर हैं।सेंसेक्स पर बढ़ने वाले शेयरों में मारुति सुजुकी, रैनबैक्सी, विप्रो, सत्यम कम्प्यूटर्स, इंफोसिस, एसीसी, ओएनजीसी, रिलायंस, सिप्ला और आईटीसी के शेयर हैं जबकि बजाज ऑटो, एचडीएफसी बैंक, महिन्द्रा एंड महिन्द्रा, एसबीआई, टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, हिंडाल्को, हिंदुस्तान यूनिलीवर, भारती एयरटेल और एचडीएफसी के शेयर सबसे ज्यादा गिरावट पर हैं।

सुबह 9:56 बजेविदेशी बाजारों से मिल रहे अच्छे संकेतों की मदद लेते हुए भारतीय बाजारों ने अच्छी शुरुआत की। उर्जा, दूरसंचार और पूंजीगत वस्तु क्षेत्रों में अच्छी खरीदारी देखी गई।सुबह 9 बजकर 56 मिनट पर मुम्बई शेयर बाजार (बीएसई) का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 166 अंक की बढ़त के साथ 17,515 के स्तर पर खुला। और राष्ट्रीय शेयर बाजार (एनएसई) का निफ्टी 40 अंक की बढ़त के साथ 5,150 के स्तर पर खुला।शुरुआती कारोबार में बढ़ने वाले शेयरों में रिलायंस पेट्रोलियम, रिलायंस एनर्जी, रिलायंस पावर, टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस, हिंडाल्को, एमएंडएम, एलएंडटी, एचसीएल टेक, गेल, एबीबी, रिलायंस कम्यूनिकेशन और मारुति शामिल थे।

Monday, 4 February, 2008

महंगाई दर तो घटी लेकिन महंगाई नहीं

मुद्रास्फीति पर अंकुश लगाने के सरकार के प्रयासों की कामयाबी का अर्थ यह नहीं है कि इससे ‘आम आदमी’ की जिंदगी आसान हो गई है और उनको रोजमर्रा की चीजें सस्ती मिलने लगी हैं।
उद्योग मंडल एसोचैम के एक विश्लेषण से कहानी उल्टी नजर आती है। एसोचैम के अनुसार जनवरी 2003 से जनवरी 2008 के बीच आम आदमी की जरूरत की सात चीजों कॉफी, दालें, गेंहू, मसाले, फल, सब्जी, मांस-मछली, अंडे और दूध के दामों में क्रमशः 82, 34, 24, 22, 21, 19 और 18 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि हुई और चीजें आम लोगों की पहुंच से बाहर हो गईं।

महंगाई दर 0.10 प्रतिशत बड़ी

इस अवधि में जनवरी 2003 में थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित मुद्रा स्फीति की वृद्धि दर 3।41 प्रतिशत, जनवरी 2004 में 5.46 प्रतिशत, जनवरी 2005 में 6.42 प्रतिशत, जनवरी 2006 में 4.43 प्रतिशत, जनवरी 2007 में 5.42 प्रतिशत और जनवरी 2008 में चार प्रतिशत से कम पर आ गई है।

एसोचैम के अध्यक्ष वी।एन.धूत ने आवश्यक वस्तुओं की कीमतों और मुद्रास्फीति के बीच संबंध की यह अध्ययन रिपोर्ट जारी करते हुए एक बयान में कहा है कि आवश्यक वस्तुओं की मंहगाई के बावजूद मुद्रास्फीति में यह कमी इसलिए दिखी क्योंकि मुद्रास्फीति की गणना विधि में अन्य वर्गों की चीजों की कीमतों का बड़ा स्थान है।

एसोचैम के अध्यक्ष ने आवश्यक वस्तुओं की कीमतों को लोगों की पहुंच में बनाए रखने के लिए दो तरफा रणनीति अपनाने का सुझाव दिया है। धूत ने कहा है कि एक तरह इन वस्तुओं का उत्पादन और उत्पादकता बढ़ाने की योजना बनाई जानी चाहिए तथा अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार में सौदे कर के दाम बढ़ने की प्रत्याशाओं पर लगाम लगाना चाहिए।

नौ फीसदी जीडीपी वृद्धि का भरोसा: वित्तमंत्री

एसोचैम के अध्ययन के अनुसार जनवरी 2003 से 2005 के बीच आम लोगों की जरूरत की अन्य चीजों के दामों में भी 34 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

उद्योग मंडल के अनुसार काफी की घरेलू और निर्यात मांग बढ़ने के कारण इसके दामों में उछाल आया। इसी प्रकार दालों का उत्पादन मांग के अनुरूप न बढ़ने के कारण इसके बाजार चटकता रहा। दाल की खपत सालाना दो करोड़ टन से ऊपर है जबकि उत्पादन 1।35 करोड़ टन ही है।

दुनिया का प्रमुख दुग्ध उत्पादक देश होते हुए भी देश में दूध के दामों में तेजी बनी हुई है। हाल के दिनों में भी इसके दामों में सात प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है।

घरेलू स्टॉक कम होने और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमतें चढ़ने से गेहूं पर भी दबाव है।

Sunday, 3 February, 2008

मारुति सुजुकी के शेयर में बने रहें

फर्स्टकॉल इंडिया इक्विटी एडवाइजर के वीवीएलएन शास्त्री की राय है कि मारुति सुजुकी को सम्भालकर रखें।

शास्त्री ने ‘सीएनबीसी-टीवी18’ से कहा, “मारुति सुजुकी चार पहिया वाहन बनाने वाली कम्पनियों में अकेली कम्पनी है, जो लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। दिसम्बर 2007 में वाहनों की बिक्री पर गौर करें तो कम्पनी 19।7 फीसदी प्रगति बिक्री में दिखा रही है। निर्यात में 49 फीसदी इजाफा हुआ है। दूसरी कार कम्पनियों से तुलना करें तो यह असाधारण प्रदर्शन दिखाई देता है। तीसरी तिमाही में कम्पनी ने मुनाफे में 24 फीसदी सुधार दिखाया है।”
उन्होंने आगे कहा, “आय के हिसाब से 11 का गुणक आता है। लम्बी अवधि के नजरिए से देखा जाए तो शेयर आकर्षक है। अभी इसे सम्भालकर रखा जा सकता है। बुनियादी घटकों को ध्यान में रखें तो इसका शेयर भाव 1,200 से 1,400 रुपए के करीब कहीं हो सकता है। आप अच्छा माहौल बनने का इंतजार कर सकते हैं। यह एक ऐसा शेयर है, जिसमें फिर से अच्छी खरीदी निकल सकती है।”

एफपीओ लाएगा सिंडिकेट बैंक

मुंबई : पब्लिक सेक्टर की सिंडिकेट बैंक ने फॉलो ऑन पब्लिक ऑफरिंग (एफपीओ) लाने का फैसला किया है। बैंक के सीनियर अफसर ने बताया कि अगले 3 से 6 महीने के अंदर एफपीओ के जरिए बैंक में सरकार की करीब नौ फीसदी हिस्सेदारी बेची जाएगी। एफपीओ के बाद बैंक में सरकार की हिस्सेदारी वर्तमान में 66.47 फीसदी की जगह 57.40 रह जाएगी। उन्होंने कहा कि इस रकम का इस्तेमाल बिजनेस बढ़ाने और बेसल-2 नॉर्म्स को पूरा करने में किया जाएगा।

इसके अलावा बैंक ने मीडियम टर्म नोट्स के जरिए 175 मिलियन अमेरिकी डॉलर जुटाने का फैसला किया है। इस बाबत बैंक ने स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक, सिटी बैंक और डायच बैंक को लीड मैनेजर नियुक्त किया है।
बैंक के सीएमडी सी। पी. स्वर्णकार ने एफपीओ के लिए सरकार से मंजूरी मिलने की उम्मीद जताई। स्वर्णकार ने कहा कि इस ऑफरिंग में बैंक के 8 करोड़ शेयर बेचे जाएंगे। स्वर्णकार ने कहा कि सरकार ने कई बैंकों को इस तरह की अनुमति दी है, लिहाजा हम भी ऐसी ही उम्मीद कर रहे हैं। गौरतलब है कि वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने कहा था कि पूंजी जुटाने की बैंकों की मंशा पर सरकार विचार करेगी।
सिंडिकेट बैंक को इस वित्तवर्ष में 23 फीसदी के ग्रोथ की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि इस दौरान जमा दर में 22-23 फीसदी की बढ़ोतरी की उम्मीद है।

शेयर बाजार अच्छी बढ़त पर बंद

दिन की शुरुआत में घटबढ़ दिखा रहे शेयर बाजारों में आज बाद के कारोबार में एक अच्छी तेजी आई और दोनों प्रमुख, सूचकांक सेंसेक्स व निफ्टी अपने कल के स्तर से काफी ऊपर बंद हुए। आज सेंसेक्स 585 और निफ्टी 180 अंक ऊपर बंद हुआ। लेकिन दूसरी ओर मिडकैप व स्मॉलकैप सूचकांकों में कोई सुधार नहीं दिखा और वे हल्की गिरावट पर ही बंद हुए।

आज आईटी क्षेत्र का प्रदर्शन गजब का रहा और सूचकांक करीब छः फीसदी बढ़ गया। धातु व तकनीकी क्षेत्र चार फीसदी, तेल व गैस, एफएमसीजी क्षेत्र तीन फीसदी, पीएसयू क्षेत्र ढाई फीसदी और बैंकिंग क्षेत्र दो फीसदी चढ़ा। टिकाऊ उपभोक्ता और अचल सम्पत्ति क्षेत्र हल्के गिरे।

बाजार में आज फ्यूचर कैपिटल का शेयर सूचीबद्ध हुआ। यह अपनी इश्यू कीमत 765 रुपए के मुकाबले 1,081 के स्तर पर सूचीबद्ध हुआ है।

सेंसेक्स में शामिल शेयरों में से सत्यम कम्प्यूटर्स, टाटा मोटर्स, हिंडाल्को, मारुति सुजुकी, टीसीएस, टाटा स्टील, इंफोसिस, विप्रो, ओएनजीसी और एचडीएफसी के शेयर सबसे ज्यादा बढ़त पर बंद हुए। यहां एसीसी, अम्बुजा सीमेंट और एचडीएफसी बैंक सबसे ज्यादा गिरे।

कारोबार की समाप्ति पर

मुम्बई शेयर बाजार (बीएसई) का सेंसेक्स 18,233।42 के स्तर पर 584.71 अंक ऊपर और राष्ट्रीय शेयर बाजार (एनएसई) का निफ्टी 5,317.25 के स्तर पर 179.80 अंक ऊपर बंद हुआ।

मझोले शेयर क्षेत्र का मिडकैप सूचकांक 7,306।55 के स्तर पर 1.50 अंक नीचे और छोटे शेयर क्षेत्र का स्मॉलकैप सूचकांक 10073.86 के स्तर पर 50.56 अंक नीचे बंद हुआ।

दोपहर 2:12 बजे

मुम्बई शेयर बाजार (बीएसई) का सेंसेक्स 17,933.93 के स्तर पर 285.22 अंक ऊपर और राष्ट्रीय शेयर बाजार (एनएसई) का निफ्टी 5,232.85 के स्तर पर 95.40 अंक ऊपर कारोबार कर रहा है।मझोले शेयर क्षेत्र का मिडकैप सूचकांक 7,278.70 के स्तर पर 29.35 अंक नीचे और छोटे शेयर क्षेत्र का स्मॉलकैप सूचकांक 10010.26 के स्तर पर 114.16 अंक नीचे कारोबार कर रहा है।लेकिन आज की इस अस्थिरता में आईटी क्षेत्र गजब की तेजी दिखा रहा है। यहां इस क्षेत्र के दिग्गज शेयरों के अलावा मझोले शेयर भी अच्छी बढ़त पर मौजूद हैं। इस समय आईटी सूचकांक की तेजी बढ़कर पांच फीसदी तक पहुंच गई है।इसके अलावा ऑटो, एफएमसीजी, धातु, तेल व गैस, पीएसयू और तकनीकी क्षेत्र भी अच्छी तेजी पर हैं। सबसे ज्यादा गिरावट पूंजीगत वस्तु और टिकाऊ उपभोक्ता क्षेत्र में है।बाजार में आज फ्यूचर कैपिटल का शेयर सूचीबद्ध हुआ। यह अपनी इश्यू कीमत 765 रुपए के मुकाबले 1,081 के स्तर पर सूचीबद्ध हुआ है।सेंसेक्स में शामिल शेयरों में से सत्यम कम्प्यूटर्स, टाटा मोटर्स, इंफोसिस, टाटा स्टील, एचडीएफसी, टीसीएस, ओएनजीसी, विप्रो, बजाज ऑटो और सिप्ला के शेयर सबसे ज्यादा बढ़त पर हैं। यहां एसीसी, एचडीएफसी बैंक, अम्बुजा सीमेंट, ग्रासिम, डीएलएफ, एलएंडटी और एसबीआई के शेयर सबसे ज्यादा गिरावट पर हैं।दोपहर 1:00 बजेमुम्बई शेयर बाजार (बीएसई) का सेंसेक्स 17,723.33 के स्तर पर 74.62 अंक ऊपर और राष्ट्रीय शेयर बाजार (एनएसई) का निफ्टी 5,169.95 के स्तर पर 32.50 अंक ऊपर कारोबार कर रहा है।मझोले शेयर क्षेत्र का मिडकैप सूचकांक 7,243.95 के स्तर पर 64.10 अंक नीचे और छोटे शेयर क्षेत्र का स्मॉलकैप सूचकांक 9972.69 के स्तर पर 151.73 अंक नीचे कारोबार कर रहा है।लेकिन आज की इस अस्थिरता में आईटी क्षेत्र गजब की तेजी दिखा रहा है। यहां इस क्षेत्र के दिग्गज शेयरों के अलावा मझोले शेयर भी अच्छी बढ़त पर मौजूद हैं। इस समय आईटी सूचकांक की तेजी बढ़कर चार फीसदी तक पहुंच रही है।बाजार में आज फ्यूचर कैपिटल का शेयर सूचीबद्ध हुआ। यह अपनी इश्यू कीमत 765 रुपए के मुकाबले 1,081 के स्तर पर सूचीबद्ध हुआ है।इसके अलावा ऑटो, धातु और तकनीकी क्षेत्र भी एक फीसदी से ज्यादा की तेजी पर हैं। सबसे ज्यादा गिरावट पूंजीगत वस्तु और टिकाऊ उपभोक्ता क्षेत्र में है।सेंसेक्स में शामिल शेयरों में से सत्यम कम्प्यूटर्स, इंफोसिस, टाटा मोटर्स, टीसीएस, एचडीएफसी, टाटा स्टील, ओएनजीसी, बजाज ऑटो, सिप्ला और एनटीपीसी के शेयर सबसे ज्यादा बढ़त पर हैं। यहां एसीसी, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस एनर्जी, ग्रासिम, अम्बुजा सीमेंट, एलएंडटी, महिन्द्रा एंड महिन्द्रा, एसबीआई, डीएलएफ और रिलायंस कम्युनिकेशन के शेयर सबसे ज्यादा गिरावट पर हैं।सुबह 11:12 बजेमुम्बई शेयर बाजार (बीएसई) का सेंसेक्स 17,575.42 के स्तर पर 73.29 अंक नीचे और राष्ट्रीय शेयर बाजार (एनएसई) का निफ्टी 5,107.60 के स्तर पर 29.85 अंक नीचे कारोबार कर रहा है।मझोले शेयर क्षेत्र का मिडकैप सूचकांक 7,224.05 के स्तर पर 84.00 अंक नीचे और छोटे शेयर क्षेत्र का स्मॉलकैप सूचकांक 9993.33 के स्तर पर 131.09 अंक नीचे कारोबार कर रहा है।इस समय आईटी क्षेत्र को छोड़कर सभी सूचकांक गिरावट में चले गए हैं। आईटी क्षेत्र एक फीसदी से ज्यादा की तेजी पर है। सबसे ज्यादा गिरावट टिकाऊ उपभोक्ता क्षेत्र में तीन फीसदी की है।सेंसेक्स में शामिल शेयरों में से सत्यम कम्प्यूटर्स, टाटा मोटर्स, आईआईसीआई बैंक, इंफोसिस एचडीएफसी, एनटीपीसी, टाटा स्टील, टीसीएस, ओएनजीसी और सिप्ला के शेयर बढ़त पर हैं। यहां एसीसी, रिलायंस एनर्जी, रिलायंस कम्युनिकेशन, अम्बुजा सीमेंट, एचडीएफसी बैंक, ग्रासिम, हिंडाल्को, रिलायंस, डीएलएफ और हिन्दुस्तान यूनिलीवर के शेयर सबसे ज्यादा गिरावट पर हैं।यहां मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक भी गिरावट पर चले गए हैं।बाजार को वैश्विक बाजारों से मिलेजुले संकेत मिल रहे हैं। कल अमेरिकी बाजारों ने कल जहां एक अच्छी तेजी दिखाई थी वहीं आज एशियाई बाजार उतना अच्छा कारोबार नहीं कर पा रहे हैं। एशियाई बाजार आज कुछ दिशाहीन कारोबार कर रहे हैं और यहां उतारचढ़ाव जारी
10:16
शेयर बाजार (बीएसई) का सेंसेक्स 17,872।47 के स्तर पर 223.76 अंक ऊपर और राष्ट्रीय शेयर बाजार (एनएसई) का निफ्टी 5,201.20 के स्तर पर 63.75 अंक ऊपर कारोबार कर रहा है।मझोले शेयर क्षेत्र का मिडकैप सूचकांक 7,387.20 के स्तर पर 79.15 अंक ऊपर और छोटे शेयर क्षेत्र का स्मॉलकैप सूचकांक 10,190.15 के स्तर पर 65.73 अंक ऊपर कारोबार कर रहा है।इस समय धातु क्षेत्र दो फीसदी से ज्यादा, और आईटी, ऊर्जा, तेल व गैस, पीएसयू और तकनीकी क्षेत्र एक फीसदी की बढ़त पर हैं। टिकाऊ उपभोक्ता क्षेत्र गिरने वाला अकेला क्षेत्र है और यह डेढ़ फीसदी से ज्यादा गिर चुका है।सेंसेक्स में शामिल शेयरों में से सत्यम कम्प्यूटर्स, टाटा स्टील, आईआईसीआई बैंक. एनटीपीसी, एचडीएफसी, टाटा मोटर्स, हिंडाल्को, महिन्द्रा एंड महिन्द्रा, इंफोसिस और रिलायंस एनर्जी के शेयर बढ़त पर हैं। यहां एसीसी, अम्बुजा सीमेंट, ग्रासिम, हिन्दुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी बैंक और डीलएफ का शेयर सबसे ज्यादा गिरावट पर है।यहां मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक भी अच्छी खरीद बटोर रहे हैं।सुबह 9:56 बजेमुम्बई शेयर बाजार (बीएसई) का सेंसेक्स 17,839.28 के स्तर पर 190.57 अंक ऊपर और राष्ट्रीय शेयर बाजार (एनएसई) का निफ्टी 5,201.60 के स्तर पर 64.15 अंक ऊपर कारोबार कर रहा है।अमेरिकी बाजारअमेरिकी बाजारों में कल अच्छी तेजी देखी गई। यहां डाओ जोंस 207.53 अंक ऊपर 12,650.36 के स्तर पर, एसएंडपी 500 सूचकांक 22.74 अंक ऊपर 1,378.55 अंक ऊपर और नैस्डेक कम्पोजिट 40.86 अंक ऊपर 2,389.86 अंक ऊपर बंद हुआ।

Friday, 1 February, 2008

अमेरिकी बाजार में शानदार तेजी

01 फरवरी 2008
आवाज़ दुनिया के सबसे बड़े ‘बॉन्ड इंश्योरर’ (बीमाकर्ता) के ‘ट्रिपल ए’ रेटिंग बरकरार रखने की उम्मीद में कल अमेरिकी शेयर बाजारों में अच्छी तेजी देखने को मिली।
शेयर बाजार इस साल भी उछलेंगे: कोटक बॉन्ड इंश्योरर (बीमाकर्ता) एमबीआई ने कहा कि मार्टगेज की समस्या से निपटने के लिए उसके पास काफी कैश है। और कहा कि अपना ‘ट्रिपल ए’ रेटिंग गिरने के कगार पर नहीं है।इस खबर से डाओ जोंस 207 अंक की तेजी दिखाते हुए 12,650 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नैस्डेक 40 अंक की बढ़त के साथ 2,389 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एसएंडपी500 22 अंक की बढ़त के साथ 1,378 के स्तर पर बंद हुआ।

Thursday, 31 January, 2008

शेयर बाजार गिरावट में बंद

देश के शेयर बाजारों के लिए आज का दिन काफी उतारचढ़ाव भरा रहा। सुबह हल्की बढ़त पर खुलने के एक मिनट के भीतर ही बाजार गिरावट में चले गए और जो एक समय सेंसेक्स के लिए 340 अंक तक पहुंच चुकी थी।इसके बाद निचले स्तरों पर खरीदारी का साथ मिलने से बाजार कुछ सम्भले और बढ़त पर आते हुए सेंसेक्स ने 250 अंक ऊपर दिन की नई ऊंचाई बनाई। लेकिन यहां बिकवाली ने फिर बाजार का दामन पकड़ लिया जो आज का कारोबार खत्म होने तक साथ रहा। समाप्ति पर सेंसेक्स 110 अंक गिरकर बंद हुआ।दूसरी ओर निफ्टी में भी कुछ ऐसा ही उतारचढ़ाव देखा गया और कारोबार बंद होने के समय निफ्टी अपनी कल की समाप्ति से 30 अंक नीचे बंद हुआ।आज अचल सम्पत्ति क्षेत्र और ऊर्जा क्षेत्र दो प्रतिशत लुढ़क गए। बैंकिंग, फार्मा और पूंजीगत वस्तु क्षेत्र में एक फीसदी से ज्यादा की गिरावट रही। ऑटो, एफएमसीजी, आईटी, तेल व गैस और तकनीकी क्षेत्र हल्की बढ़त पर रहे।सेंसेक्स में शामिल शेयरों में से हिंदुस्तान यूनिलीवर, बजाज ऑटो, एचडीएफसी बैंक, ओएनजीसी, टाटा मोटर्स, भारती एयरटेल, टाटा स्टील, टीसीएस, अम्बुजा सीमेंट और इंफोसिस के शेयर सबसे ज्यादा बढ़त पर रहे।सेंसेक्स में हिंडाल्को, डीएलएफ, आईसीआईसीआई बैंक, महिन्द्रा एंड महिन्द्रा, एसबीआई, आईटीसी, एनटीपीसी, एसीसी, एचडीएफसी और रिलायंस कम्युनिकेशन के शेयर सबसे ज्यादा गिरावट पर रहे।


सेंसेक्स लगातार चौथे दिन लुढ़का

मुम्बई। बैंकिंग, अचल सम्पत्ति और इंजीनियरिंग कम्पनियों के शेयरों में बिकवाली का दबाव रहने से शेयर बाजारों में गिरावट का सिलसिला जारी रहा।मुम्बई शेयर बाजार (बीएसई) का सेंसेक्स लगातार चौथे दिन टूटता हुआ 109.93 अंक की गिरावट से 17,648.71 अंक रह गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी में 5,137.45 अंक पर 30.15 अंक का नुकसान हुआ।कारोबारियों के अनुसार रिजर्व बैंक के ऋण एवं मौद्रिक नीति में ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किए जाने से बैंकिंग क्षेत्र के शेयरों में लगातार तीव्र बिकवाली देखी जा रही है। हालांकि अमेरिका फेडरल रिजर्व ने देश की अर्थव्यवस्था की मंदी को देखते हुए गत एक सप्ताह के भीतर ब्याज दरों में दूसरी बार कटौती की, लेकिन यह समाचार यहां शेयर बाजारों में जान नहीं फूंक पाए।एशिया के शेयर बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग 197.95 अंक के नुकसान से 23,455.74 अंक रह गया। जनवरी माह के दौरान इसमें 15.7 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई जो अक्टूबर 1997 के बाद एक माह का सर्वाधिक नुकसान है।चीन का शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स 0.78 प्रतिशत गिरकर पांच माह के न्यूनतम स्तर 4,383.393 अंक रह गया। इसमें भी जनवरी के दौरान पिछले एक दशक की दूसरी बड़ी गिरावट 16.7 प्रतिशत दर्ज की गई। इससे पहले पिछले साल नवम्बर में यह एक माह के दौरान 18.2 प्रतिशत नीचे आया था।जापान के निक्केई में 13,592.47 अंक पर 200 अंक की बढ़त रही। यूरोप के बाजार स्थिर खुले। बीएसई में सुबह के कारोबार में कुछ मजबूती देखी जा रही थी, लेकिन पिछले कई दिनों की तरह कामकाज आगे बढ़ने के साथ ही उठापटक का सिलसिला शुरू हो गया।प्रारम्भ में कल के 17,758.64 अंक की तुलना में 17,810.13 अंक पर मजबूत खुला सूचकांक दोपहर के कारोबार में उतार-चढ़ाव के बावजूद ऊंचे में 18,008.71 अंक तक पहुंच गया। इस दौरान नीचे में 17,417 .63 अंक तक गिरने के बाद कुल 109.93 अंक अर्थात 0.62 प्रतिशत के नुकसान से 17,648.71 अंक पर बंद हुआ।एनएसई का निफ्टी 5137.45 अंक पर 30.15 अंक नीचा रहा।कारोबारियों का कहना है कि निवेशकों में निराशा बनी हुई है और इससे उबरने में कुछ समय लग सकता है।सेंसेक्स के अलावा बीएसई का मिडकैप 62.44 अंक और स्मॉलकैप 22.44 अंक टूटे। बैंकेक्स में 185.95 अंक, इंजीनियरिंग में 238.21, धातु 93.41 और अचल सम्पत्ति 277.13 अंक नीचे आए। ऑटो, एफएमसीजी, तेल व गैस और आईटी सूचकांकों में हल्का सुधार देखा गया।मझोली और लघु कम्पनियों के शेयरों में बिकवाली का जोर रहने से बीएसई में नकारात्मक धारणा रही। सत्र में कुल 2,792 कम्पनियों के शेयरों में 977 अर्थात 34.99 प्रतिशत में लाभ 63.54 प्रतिशत अर्थात 1,774 में नुकसान और 41 में स्थिरता थी।सेंसेक्स की तीस कम्पनियों में 17 घाटे और 13 फायदे में रहीं। नुकसान वाली श्रेणी में सर्वाधिक गिरावट हिंडाल्को के शेयर में 5.88 प्रतिशत की रही। इसका शेयर 165.75 रुपए पर 10.35 रुपए नीचे आया। अचल सम्पत्ति कम्पनी डीएलएफ का शेयर 5.76 प्रतिशत अर्थात 49.65 रुपए गिरकर 812.55 रुपए रह गया।बैंकिंग वर्ग में आईसीआईसीआई बैंक, स्टेट बैंक और एचडीएफसी नीचे आए। बहुउपयोगी वाहन वर्ग की अग्रणी महिन्द्रा एंड महिन्द्रा का शेयर 21.70 रुपए अर्थात 3.14 प्रतिशत गिरकर 669.35 रुपए रह गया।सीमेंट कम्पनी एसीसी का शेयर 2007 के अच्छे परिणामों का फायदा नहीं उठा पाया और इसमें 782.65 रुपए पर 14.70 रुपए अर्थात 1.84 प्रतिशत निकल गए।आईटीसी लिमिटेड, एनटीपीसी, रिलायंस कम्युनिकेशंस, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, सत्यम कम्प्यूटर्स, भेल, रैनबैक्सी लैब, एलएंडटी, रिलायंस एनर्जी और सिप्ला लिमिटेड सेंसेक्स के नुकसान वाले अन्य शेयर थे।फायदे वाले शेयरों में सर्वाधिक बढ़त हिन्दुस्तान लीवर के शेयर में 5.04 प्रतिशत रही। कम्पनी का शेयर 9.90 रुपए बढ़कर 206.50 रुपए पर बंद हुआ। सूचना प्रौद्योगिकी की अग्रणी टीसीएस में 875.25 रुपए पर 1.11 प्रतिशत अर्थात 9.60 रुपए की बढ़त रही। इस वर्ग की इन्फोसिस टेक्नोलॉजीस और विप्रो के शेयरों में भी सुधार दिखा।बजाज ऑटो, एचडीएफसी बैंक, ओएनजीसी, टाटा मोटर्स, भारती एयरटेल, टाटा स्टील, अम्बूजा सीमेंट, मारुति सुजुकी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर सेंसेक्स के फायदे वाले अन्य शेयर थे।