Showing posts with label बाज़ार. Show all posts
Showing posts with label बाज़ार. Show all posts

Monday, 24 March, 2008

छठवें वेतन आयोग ने बाजार सुधारा

मुंबई। सूचना प्रौद्योगिकी और आधारभूत संरचना क्षेत्र की कंपनियों में बढत से शेयर बाजारों में आज तेजी दर्ज की गई। मुम्बई शेयर बाजार का सेंसेक्स जहां 294.57 अंक चढ, वहीं राष्ट्रीय शेयर बाजार के निफ्टी भी 49.40 अंक ऊंचा रहा।
निवेशकों की नजर दिग्गज शेयरों पर केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों की वेतन वृद्धि के लिए गठित छठे वेतन आयोग ने आज अपनी रिपोर्ट केन्द्रीय वित्त मंत्री पी. चिदंबरम को सौंप दी जिसमें लगभग 40 प्रतिशत वेतन वृद्धि की सिफारिश की गयी है। इन सिफारिशों पर पर सरकार को फैसला लेना है। इसका बाजार पर अच्छा असर पड़ाऔर प्रमुख शेयर बाजारों में तेजी की धारणा बनी।सरकारी कर्मचारियों के वेतन वृद्धि की खबरो के बीच सेंसेक्स पिछले कारोबारी दिवस के 14994.83 अंक की तुलना में करीब सौ अंक ऊपर खुला। इस स्तर से यह 258 अंक और बढकर ऊंचे में 15351.31 अंक तक चढा । नीचे में 15056.09 अंक तक गिरने के बाद समाप्ति पर कुल 294.57 अंक अर्थात 1.96 प्रतिशत के लाभ से 15289.40 अंक पर बंद हुआ ।
सेंसेक्स में बढत के बावजूद इसके मिडकैप और स्मालकैप में गिरावट का रुख रहा । मिडकैप सूचकांक 2.66 अंक अर्थात 158.57 अंक के नुकसान से 5805.53 अंक रह गया । स्मालकैप में 6950.12 अंक पर 3.77 प्रतिशत अर्थात 272.08 अंक का नुकसान रहा ।एनएसई का निफ्टी पिछले कारोबारी दिवस के 4573.95 अंक की तुलना में 4576.80 अंक पर खुला। ऊपर में 4649.45 तथा नीचे में 4539.80 अंक तक गिरने के बाद समाप्ति पर कुल 49.40 अंक अर्थात 1.08 प्रतिशत की बढत से 4623.35 अंक पर बंद हुआ ।एशियाई शेयर बाजारों में जापान का निक्केई फ्लैट रहा जबकि चीन में सूचकांक साढे चार प्रतिशत नीचे गिर कर बंद हुआ। वियतनाम में आज लगातार सातवें कारोबारी दिवस में सूचकांक नीचे गया। आज वियतनाम का सूचकांक जहां बंद हुआ वह पिछले 16 महीने का न्यूनतम स्तर है।बीएसई की तरह एनएसई के मिडकैप 50 में 7372.35 अंक पर 1.59 प्रतिशत की गिरावट रही । निफ्टी जूनियर 7372.35 अंक पर 0.79 प्रतिशत घट गया ।बीएसई के अन्य प्रमुख सूचकांकों में रियलटी 281.52अंक अर्थात 3.97 प्रतिशत नीचा रहा। कंज्यूमर ड्यूरेबल 2.01 प्रतिशत अथवा 71.77 अंक टूट गया । आईटी 52.33 अंक, ऑटो 6.23 अंक .इंजीनियरिग 34.42 अंक और पीएसयू में 18.85 अंक का सुधार दिखा। धातु सूचकांक आज 5.27 प्रतिशत नीचे गया।
मझोले और छोटे शेयरों के सूचकांकों में गिरावट से बीएसई का रुख नकारात्मक रहा । कुल 2717 कंपनियों में कामकाज हुआ और इसमें से मात्र 20.02 प्रतिशत अर्थात 544 में बढत और 78.73 प्रतिशत अर्थात 2139 में घाटा हुआ । मात्र 34 कंपनियों के शेयर स्थिर थे । सेंसेक्स की तीस कंपनियों में 22 के शेयर लाभ और आठ के नीचे रहे ।सेंसेक्स के फायदे वाले शेयरों में सर्वाधिक बढत एचडीएफसी के शेयरों में दिखा। इसके शेयर7.73 प्रतिशत अर्थात 71.10 रूपए चढ कर 2384.05 रूपए पर पहुंच गए। विप्रो टेक्नोलोजिज के शेयर 5.88 प्रतिशत चढ कर 398.75 रूपए पर बंद हुए। आईसीआईसीआई बैंक भी 67.40 रूपए अर्थात 5.31 प्रतिशत चढ कर 804.55 रूपए पर बंद हुए। फायदे वाले शेयरों की सूची में हिन्दुस्तान लीवर, एसीसी लार्सन एंड टुब्रो, भारती एयरटेल, स्टेट बैंक, भेल, रिलायंस, आईटीसी, टाटा मोटर, अंबुजा सीमेंट, टीसीएस आदि शामिल थे।नुकसान वाली श्रेणी में धातु कंपनी टाटा स्टील का शेयर 7.04 प्रतिशत अर्थात 44.85 रूपए के नुकसान से 592.45 रुपए रह गया। रिलायंस एनर्जी में 1150.90 रूपए पर 55.60 रूपए निकल गए। डीएलएफ, जयप्रकाश एसोशिएट, मारूति सुजूकि, रेनबेक्सी लैब, हिंडाल्को और एनटीपीसी नुकसान वाली अन्य कंपनियां थीं।

Tuesday, 18 March, 2008

अस्थिर बाजार में सेंसेक्स-निफ्टी हल्के चढ़े

मुम्बई। देश के शेयर बाजार बीते दिन की भारी गिरावट से ऊबरते हुए आज इंजीनियरिंग, एफएमसीजी, वाहन, अचल सम्पत्ति और ऊर्जा कम्पनियों को मिले छिटपुट समर्थन तथा एशियाई शेयर बाजारों के मिले जुले समाचारों के बीच आज हल्की बढ़त पाने में सफल रहे। मुम्बई शेयर बाजार (बीएसई) का सेंसेक्स 24 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 30 अंक ऊपर बंद हुआ।कारोबार के दौरान शेयर बाजारों में उठापटक का दौर बना रहा। बाजार सूत्रों का कहना है कि फिलहाल सबकी निगाहें अमेरिका के फेडरल रिजर्व की आज हो रही बैठक पर टिकी हुई हैं और उसमें ब्याज दरों के संबंध में होने वाले फैसले के बाद ही शेयर बाजारों की आगे की चाल के बारे में कुछ अनुमान लगा पाना सम्भव होगा। बैठक में ब्याज दरों में कटौती को लेकर विश्लेलेषकों की अलग-अलग राय है।सेंसेक्स कल के 14,809.49 अंक की तुलना में 14,725.68 अंक पर नीचा खुला और फिर लगातार चढ़ता-उतरता दिखा। सत्र के दौरान यह ऊपर में 15,169.61 अंक तथा नीचे में 14,677.24 अंक तक गिरने के बाद समाप्ति पर कुछ सुधरा और कुल 23.97 अंक अर्थात 0.16 प्रतिशत बढ़कर 14,833.46 अंक पर बंद हुआ।

एनएसई का निफ्टी कल के 4,503.10 अंक के मुकाबले 4,519.90 अंक पर खुला और ऊपर में 4,617.95 तथा नीचे में 4,468.55 अंक तक गिरने के बाद कुल 29.90 अंक अर्थात 0.66 प्रतिशत के लाभ से 4,533 अंक पर बंद हुआ।एशियाई बाजारों में यूरोप में तेजी देखी गई। एशिया में हांगकांग का हैंगसैंग, जापान का निक्केई ऊपर रहे जबकि चीन का कम्पोजिट सूचकांक नीचा था। ऑस्ट्रेलिया में भी शेयर बाजार नीचे रहे।अमेरिका के वित्तीय बाजार के संकट का असर बैंकेक्स पर निरंतर बना हुआ है। बीएसई का बैंकेक्स सूचकांक 75.19 अंक अर्थात 0.99 प्रतिशत और गिरकर 7,493.97 अंक का रह गया। अन्य वर्गों में इंजीनियरिंग 227.57 अंक, अचल सम्पत्ति 136.47 अंक, एफएमसीजी और सूचना प्रौद्योगिकी में भी हल्की बढ़त देखने को मिली। तेल व गैस 90.26 अंक तथा धातु सूचकांक 284.74 अंक नीचे रहे।बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप पर बिकवाली का साफ दबाव था। इनमें क्रमशः 90.44 तथा 157.03 अंक की गिरावट थी। इन दोनों वर्गों के सूचकांकों में गिरावट के चलते बीएसई का रुख नकारात्मक था। कुल 2,734 कम्पनियों के शेयरों में से मात्र 749 अर्थात 27.40 प्रतिशत कम्पनियों के शेयर ऊपर रहे जबकि 70.15 प्रतिशत अथवा 1,921 में घाटा और 67 में स्थिरता थी। सेंसेक्स की 30 कम्पनियों में 18 लाभ और 12 घाटे में रहीं।
फायदे वाली सेंसेक्स की कम्पनियों में सर्वाधिक बढ़त अचल सम्पत्ति कम्पनी डीएलएफ के शेयर में 5.30 प्रतिशत की थी। इसका शेयर 31.95 रुपए बढ़कर 634.75 रुपए पर बंद हुआ। एफएमसीजी कम्पनी हिन्दुस्तान यूनिलीवर के शेयर में 231.05 रुपए पर 3.80 प्रतिशत अर्थात 8.45 रुपए का सुधार हुआ।रैनबैक्सी लैब, टीसीएस, रिलायंस एनर्जी, रिलायंस कम्युनिकेशंस, टाटा मोटर्स, एलएंडटी, भारती एयरटेल, सिप्ला लिमिटेड, भेल, आईसीआईसीआई बैंक, सत्यम कम्प्यूटर, विप्रो, एनटीपीसी, अम्बुजा सीमेंट, मारुति सुजुकी और ओएनजीसी के शेयर फायदे वाली सूची में शामिल थे।नुकसान वाली श्रेणी में सर्वाधिक नुकसान जयप्रकाश एसोसिएट्स के शेयर में 3.56 प्रतिशत था। इसका शेयर 7.40 रुपए गिरकर 200.65 रुपए रह गया। टाटा स्टील, एसबीआई, हिंडाल्को, इन्फोसिस टेक्नोलॉजिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एसीसी, ग्रासिम, आईटीसी, एचडीएफसी और महिन्द्रा एंड महिन्द्रा के शेयरों में भी एक प्रतिशत से अधिक का घाटा रहा।

Monday, 3 March, 2008

सेंसेक्स की दूसरी बड़ी गिरावट

बीच देश के शेयर बाजार आज रेत के किले की तरह ढहते नजर आए। मुम्बई शेयर बाजार (बीएसई) के सेंसेक्स में अंकों के लिहाज से दूसरी तथा राष्ट्रीय शेयर बाजार (एनएसई) के निफ्टी ने तीसरी बड़ी गिरावट का स्वाद चखा।सत्र की शुरुआत से ही बीएसई और एनएसई में बिकवाली का दबाव दिखा और इसके बाद यह ऊबर नहीं पाए। अमेरिका की मंदी ने शेयर बाजारों को पूरी तरह अपनी गिरफ्त में रखा। शुक्रवार को अमेरिका के शेयर बाजारों में तीव्र गिरावट रही थी।

सेंसेक्स शुक्रवार के 17,578।72 की तुलना में करीब 350 अंक नीचा 17,227.56 अंक पर खुला और फिर इस स्तर से ऊपर नहीं उठ सका। नीचे में 16,634.63 अंक तक गिरने के बाद समाप्ति पर इसकी तुलना में मामूली सुधरा और अंकों के लिहाज से दूसरी बड़ी 900.84 अंक अर्थात 5.12 प्रतिशत के नुकसान से 16,677.80 अंक पर बंद हुआ। बीएसई पर कोई भी वर्ग का सूचकांक बिकवाली से बच नहीं सका।ऐसा ही हाल निफ्टी का दिखा। कारोबार के शुरू में यह शुक्रवार के 5,223.50 अंक के मुकाबले 5,222.80 अंक पर खुला और इसके बाद सुधर नहीं पाया। कारोबार में नीचे में 4,936.05 अंक तक गिरने के बाद समाप्ति पर 270.80 अंक अर्थात 5.18 प्रतिशत के नुकसान से 4,953 अंक पर बंद हुआ।
इससे पहले सेंसेक्स में एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट इसी वर्ष 21 जनवरी के कारोबार में 1,408।35 अंक की थी। निफ्टी में सबसे बड़ा नुकसान भी इसी दिन 496.50 अंक का था। इसके बाद 22 जनवरी को निफ्टी में दूसरी बड़ा नुकसान 309.50 अंक था।विदेशी शेयर बाजारों में हांगकांग का हैंगसैंग, जापान का निक्केई और ऑस्ट्रेलिया के सूचकांक नीचे रहे जबकि चीन में शंघाई कम्पोजिट में सुधार दिखा।
बीएसई के अन्य सूचकांकों में मिडकैप और स्मॉलकैप में क्रमशः 315।54 तथा 389.78 अंक का नुकसान हुआ। अन्य वर्गों में सर्वाधिक गिरावट धातु और इंजीनियरिंग सूचकांक में क्रमशः 940.65 तथा 936.89 अंक की रही। बैंकेक्स 679.29 अंक डूबा। अचल सम्पत्ति और तेल व गैस ने भी छह-छह सौ अंक से अधिक का गोता लगाया।बिकवाली का दबाव इतना अधिक था कि बीएसई में 2,766 कम्पनियों के शेयरों के कामकाज में मात्र 14.32 प्रतिशत अर्थात 396 में सुधार हुआ जबकि 2,330 अर्थात 84.24 प्रतिशत के शेयर नीचे आए और मात्र 40 में कोई घटबढ़ नहीं दिखी।
सेंसेक्स की तीस कम्पनियों में चार के शेयर फायदे और शेष सभी घाटे में रहे।केंद्रीय वित्तमंत्री पी।चिदम्बरम ने मंहगाई को लेकर अपनी चिंता फिर जताई है। उन्होंने कहा कि कहा कि खाद्यान्नों के आयात पर हमारी जितनी निर्भरता रहेगी, उतना ही महंगाई का खतरा बना रहेगा, घरेलू बाजार पर असर नहीं होगा।बजट में छोटी कारों पर उत्पाद शुल्क घटाए जाने से भारी गिरावट के बावजूद देश की अग्रणी यात्री कार कम्पनी मारुति सुजुकी का शेयर लाभ में रहा। इसमें 874.30 रुपए पर 0.82 प्रतिशत अर्थात 7.10 रुपए बढ़े।
औषधि और कृषि क्षेत्र को दी गई तवज्जो से औषधि कम्पनी सिप्ला और रैनबैक्सी के शेयर भी फायदे में रहे। सेंसेक्स में सर्वाधिक मुनाफा सिप्ला के शेयर में 2।12 प्रतिशत का फायदा हुआ। यह 4.40 रुपए बढ़कर 211.65 रुपए पर पहुंच गया। रैनबैक्सी में 450.55 रुपए पर 1.08 अर्थात 4.80 रुपए तथा हिन्दुस्तान यूनिलीवर में 231.80 रुपए पर 4.45 रुपए का सुधार रहा।बजट में किसानों का ऋण माफ किए जाने की घोषणा से बैंकिंग वर्ग के शेयर अधिक बिकवाली में दिखे। बाजार सूत्रों का कहना था कि इस ऋण की भरपाई कैसे होगी, यह स्पष्ट नहीं होने से बैंकिंग शेयर अधिक बिकवाली के दबाव में रहे।
शेयर कारोबार में पूंजीगत लाभ पर कर को 10 से बढ़ाकर 15 प्रतिशत किया जाना भी गिरावट में मददगार रहा। शुक्रवार को भी शेयर बाजारों में तीव्र गिरावट थी।सार्वजनिक क्षेत्र के अग्रणी एसबीआई के शेयर में सर्वाधिक 8।83 प्रश्तिात का नुकसान हुआ। इसका शेयर 186.30 रुपए गिरकर 1,923.40 रुपए रह गया। अचल सम्पत्ति कम्पनी डीएलएफ के शेयर में 714.70 रुपए पर 65.85 रुपए अर्थात 8.44 प्रतिशत का नुकसान था।
सूचकांक में सर्वाधिक भारांक रखने वाले रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर ने 2,304.75 रुपए पर 6.24 प्रतिशत अर्थात 153.50 रुपए की डुबकी लगाई। सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की चारों बड़ी कम्पनियों के शेयर तीन प्रतिशत से अधिक नीचे थे।एचडीएफसी, भेल, हिंडाल्को, एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस कम्युनिकेशंस, एलएंडटी, आईटीसी, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, टाटा स्टील तथा ग्रासिम इंडस्ट्रीज के शेयर नुकसान के घाटे वाले शेयरों में रहे।

Friday, 22 February, 2008

आईटी शेयरों ने दिलाई बाजार को बढ़त

मुम्बई। एशियाई शेयर बाजारों में बढ़त के साथ ही डॉलर के मुकाबले रुपए में आ रही गिरावट से सूचना प्रौद्योगिकी कम्पनियों के शेयरों को मिले अच्छे समर्थन से देश के शेयर बाजारों में आज सामान्य बढ़त देखने को मिली। मुम्बई शेयर बाजार (बीएसई) का सेंसेक्स 117 तथा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 37 अंक ऊपर बंद हुए।पिछले कई महीने से लगातार उठापटक के बीच चल रहे सूचना प्रौद्योगिकी कम्पनियों के शेयरों को रुपए की कमजोर से कुछ राहत मिलती दिखाई दे रही है। अंतर बैंकिंग विदेशी मुद्रा बाजार में कल एक डॉलर की कीमत पांच माह के उच्चतम स्तर 40.21-40.23 रुपए प्रति डॉलर पर पहुंच गई थी।
भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी निर्यात करने वाली कम्पनियों के ‘अमेरिकन डिपाजिटरी रिसीट्स’ (एडीआर) में भी कल बढ़त देखी गई थी। एशिया के शेयर बाजारों में हैंगसैंग और पाकिस्तान ऊपर थे जबकि चीन में नुकसान दिखा। अमेरिका के शेयर बाजार कल ऊंचे बंद हुए थे, यूरोप में आज कारोबार की शुरुआत में शेयर बाजारों में तेजी नजर आ रही है।यहां सेंसेक्स कल के 17,617।60 अंक की तुलना में दो अंक से अधिक ऊपर अर्थात 17,825.22 अंक पर ऊंचा खुला और करीब 100 अंक और बढ़कर ऊंचे में 17,911.66 अंक तक गया, किंतु दोपहर आते-आते फिर बिकवाली का दबाव बना और नीचे में 17,482.31 अंक तक गिरने के बाद समाप्ति पर 117.08 अंक अर्थात 0.66 प्रतिशत के लाभ से 17,734.68 अंक पर बंद हुआ।

निफ्टी 0।72 प्रतिशत अर्थात 37.35 अंक की बढ़त से 5,191.80 अंक पर पहुंच गया।बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप में क्रमशः 79.54 तथा 61.73 अंक की बढ़त रही। आईटी सूचकांक 184.14 अंक बढ़ा जबकि धातु में 605.85 अंक का फायदा रहा। बैंकेक्स में 130.87 अंक की गिरावट थी।लघु और मध्यम आकार की कम्पनियों को मिले समर्थन से बीएसई का रुख खासा सकारात्मक रहा। कुल 2,783 कम्पनियों के शेयरों में कामकाज हुआ और इसमें से आधे से अधिक 52.75 प्रतिशत अर्थात 1,468 कम्पनियों के शेयर बढ़े जबकि 1,244 अर्थात 44.70 प्रतिशत में नुकसान रहा। मात्र 71 कम्पनियों के शेयर स्थिर थे। सेंसेक्स की 30 कम्पनियों में नफा-नुकसान की संख्या क्रमशः 21 तथा नौ रही।

सूचना प्रौद्योगिकी निर्यात करने वाली सत्यम कम्प्यूटर का शेयर सेंसेक्स में सर्वाधिक फायदे वाला रहा। यह 8।45 प्रतिशत अर्थात 35.70 रुपए बढ़कर 458.20 रुपए पर बंद हुआ। इस वर्ग की तीसरी बड़ी विप्रो लिमिटेड के शेयर में 4.95 प्रतिशत का सुधार था। इसका शेयर 20.35 रुपए बढ़कर 431.65 रुपए पर पहुंच गया।इस श्रेणी की पहली और दूसरी बड़ी कम्पनियों टीसीएस तथा इन्फोसिस टेक्नोलॉजिस में क्रमशः 3.89 तथा 3.96 प्रतिशत का फायदा रहा। इनके शेयर क्रमशः 918.40 तथा 1,630.30 रुपए पर बंद हुए। धातु कम्पनी हिंडाल्को का शेयर 7.22 प्रतिशत अर्थात 12.75 रुपए के फायदे से 189.45 रुपए पर बंद हुआ।

सूचना प्रौद्योगिकी निर्यात करने वाली सत्यम कम्प्यूटर का शेयर सेंसेक्स में सर्वाधिक फायदे वाला रहा। यह 8.45 प्रतिशत अर्थात 35.70 रुपए बढ़कर 458.20 रुपए पर बंद हुआ। इस वर्ग की तीसरी बड़ी विप्रो लिमिटेड के शेयर में 4.95 प्रतिशत का सुधार था। इसका शेयर 20.35 रुपए बढ़कर 431.65 रुपए पर पहुंच गया।इस श्रेणी की पहली और दूसरी बड़ी कम्पनियों टीसीएस तथा इन्फोसिस टेक्नोलॉजिस में क्रमशः 3.89 तथा 3.96 प्रतिशत का फायदा रहा। इनके शेयर क्रमशः 918.40 तथा 1,630.30 रुपए पर बंद हुए। धातु कम्पनी हिंडाल्को का शेयर 7.22 प्रतिशत अर्थात 12.75 रुपए के फायदे से 189.45 रुपए पर बंद हुआ।

Wednesday, 20 February, 2008

शेयर बाजार भारी गिरावट पर बंद

20 फरवरी २००८

बाजारों में सुबह से जारी गिरावट आज दिन का कारोबार खत्म होने पर ही रुक पाई। बैंकिंग, अचल सम्पत्ति, पूंजीगत वस्तु और पीएसयू क्षेत्र में आई बड़ी बिकवाली के कारण मुम्बई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज 458 अंक नीचे बंद हुआ। राष्ट्रीय शेयर बाजार के निफ्टी में 126 अंक की गिरावट रही।आज देश के शेयर बाजारों को पहले अमेरिकी और उसके बाद एशियाई बाजारों से गिरावट के बुरे समाचार मिले जिसके चलते बाजार लगातार दो-ढाई फीसदी के बिकवाली के दबाव में ही चलते रहे। किसी अच्छी खबर की आस में बैठे शेयर बाजारों को यूरोपीय बाजारों ने भी मायूस किया और वहां के बाजारों की गिरावट भरी शुरुआत के बाद एक समय सेंसेक्स 550 अंक और निफ्टी 150 से ज्यादा अंक तक की गिरावट पर चला गया लेकिन अंत में कुछ सम्भलकर बंद हुआ।आज बीएसई पर बैंकिंग और अचल सम्पत्ति क्षेत्र तीन-तीन प्रतिशत से अधिक की गिरावट पर बंद हुए। यहां ऑटो, पूंजीगत वस्तु, एफएमसीजी, धातु, तेल व गैस, पीएसयू और ऊर्जा क्षेत्र में दो प्रतिशत से अधिक की कमजोरी रही। टिकाऊ उपभोक्ता, फार्मा और तकनीकी सूचकांकों में भी एक प्रतिशत से ज्यादा की नर्मी रही।आज विनिमय बाजार से आईटी क्षेत्र को रुपए के कमजोर होने की अच्छी खबर मिली इसका फायदा इसके सूचकांक पर दिखा। आईटी सूचकांक आज दिन भर बढ़त में बना रहा लेकिन बाकी क्षेत्रों में आई बिकवाली के दबाव के कारण हल्की बढ़त पर ही बंद हुआ। यह बीएसई पर बढ़त पर बंद होने वाला एकमात्र सूचकांक रहा। यहां मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक में भी एक फीसदी से ज्यादा की कमजोरी रही।सेंसेक्स में शामिल तीस शेयरों में से टीसीएस, इंफोसिस, बजाज ऑटो, सत्यम कम्प्यूटर्स और अम्बुजा सीमेंट के शेयर तेजी पर रहे। गिरने वाले शेयरों में टाटा स्टील, मारुति सुजुकी, भेल, टाटा मोटर्स, आईसीआईसीआई बैंक, महिन्द्रा एंड महिन्द्रा, रिलायंस कम्युनिकेशन, एनटीपीसी, डीएलएफ और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर शामिल थे।

कारोबार की समाप्ति परमुम्बई शेयर बाजार का सेंसेक्स सूचकांक 17,617।60 के स्तर पर 458.06 अंक नीचे और राष्ट्रीय शेयर बाजार का निफ्टी 5,154.45 के स्तर पर 126.35 अंक नीचे बंद हुआ।दोपहर 3:02 बजेमुम्बई शेयर बाजार का सेंसेक्स सूचकांक 17,564.42 के स्तर पर 511.24 अंक नीचे और राष्ट्रीय शेयर बाजार का निफ्टी 5,135.45 के स्तर पर 145.35 अंक नीचे कारोबार कर रहा है।इस समय बीएसई पर बैंकिंग, पीएसयू और अचल सम्पत्ति क्षेत्र में तीन प्रतिशत से अधिक की गिरावट है। यहां ऑटो, टिकाऊ उपभोक्ता, पूंजीगत वस्तु, एफएमसीजी, धातु, तेल व गैस और ऊर्जा क्षेत्र में दो प्रतिशत से अधिक की कमजोरी है। फार्मा और तकनीकी सूचकांकों में भी एक प्रतिशत से ज्यादा की नर्मी है।रुपए के कमजोर होने की खबर से तेजी दिखा रहा आईटी क्षेत्र भी आज की गिरावट में कमजोर हो गया है और इस समय बिना घटबढ़ का कारोबार कर रहा है।सेंसेक्स में शामिल तीस शेयरों में से टीसीएस, इंफोसिस, सत्यम कम्प्यूटर्स, रैनबैक्सी और बजाज ऑटो के शेयर तेजी पर हैं। गिरने वाले शेयरों में टाटा स्टील, भेल, मारुति सुजुकी, एचडीएफसी, टाटा मोटर्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस एनर्जी, रिलायंस कम्युनिकेशन और एनटीपीसी के शेयर शामिल हैं।
दोपहर 2:56 बजेमुम्बई शेयर बाजार का सेंसेक्स सूचकांक 17,554।45 के स्तर पर 521.21 अंक नीचे और राष्ट्रीय शेयर बाजार का निफ्टी 5,130.05 के स्तर पर 150.75 अंक नीचे कारोबार कर रहा है।
दोपहर 2:42 बजेमुम्बई शेयर बाजार का सेंसेक्स सूचकांक 17,618।78 के स्तर पर 456.88 अंक नीचे और राष्ट्रीय शेयर बाजार का निफ्टी 5,148.15 के स्तर पर 132.65 अंक नीचे कारोबार कर रहा है।इस समय बीएसई पर बैंकिंग और अचल सम्पत्ति क्षेत्र में तीन प्रतिशत के आसपास की गिरावट है। यहां पूंजीगत वस्तु, एफएमसीजी, धातु, तेल व गैस, पीएसयू और ऊर्जा क्षेत्र में दो प्रतिशत से अधिक की कमजोरी है। ऑटो, टिकाऊ उपभोक्ता और फार्मा सूचकांकों में भी एक प्रतिशत से ज्यादा की नर्मी है।लेकिन रुपए के कमजोर होने की खबर से आईटी क्षेत्र तेजी दिखा रहा है। बीएसई पर यह अकेला क्षेत्र है जो मजबूत खड़ा है। लेकिन बाजार की गिरावट बढ़ने से इसकी तेजी भी कम हुई है। फिलहाल यह आधा फीसदी ऊपर है।सेंसेक्स में शामिल तीस शेयरों में से टीसीएस, सत्यम कम्प्यूटर्स, इंफोसिस, बजाज ऑटो और विप्रो के शेयर तेजी पर हैं। गिरने वाले शेयरों में भेल, टाटा स्टील, रिलायंस कम्युनिकेशन, टाटा मोटर्स, आईसीआईसीआई बैंक, एनटीपीसी, मारुति सुजुकी, एचफ़ीएफसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर और एलएंडटी के शेयर शामिल हैं।
दोपहर 1:49 बजेमुम्बई शेयर बाजार का सेंसेक्स सूचकांक 17,649।59 के स्तर पर 426.07 अंक नीचे और राष्ट्रीय शेयर बाजार का निफ्टी 5,151.60 के स्तर पर 129.20 अंक नीचे कारोबार कर रहा है।इस समय बीएसई पर बैंकिंग, पीएसयू और अचल सम्पत्ति क्षेत्र में तीन प्रतिशत से अधिक की गिरावट है। यहां पूंजीगत वस्तु, एफएमसीजी, धातु, तेल व गैस और ऊर्जा क्षेत्र में दो प्रतिशत से अधिक की कमजोरी है। ऑटो, टिकाऊ उपभोक्ता, फार्मा और तकनीकी सूचकांकों में भी एक प्रतिशत से ज्यादा की नर्मी है।लेकिन रुपए के कमजोर होने की खबर से आईटी क्षेत्र तेजी दिखा रहा है। बीएसई पर यह अकेला क्षेत्र है जो मजबूत खड़ा है। लेकिन बाजार की गिरावट बढ़ने से इसकी तेजी भी कम हुई है। फिलहाल यह आधा फीसदी ऊपर है।सेंसेक्स में शामिल तीस शेयरों में से सत्यम कम्प्यूटर्स, टीसीएस, इंफोसिस, बजाज ऑटो और रैनबैक्सी के शेयर तेजी पर हैं। गिरने वाले शेयरों में टाटा मोटर्स, भेल, टाटा स्टील, रिलायंस कम्युनिकेशन, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीफसी बैंक, भारती एयरटेल और एसईआई के शेयर शामिल हैं।
दोपहर 12:32 बजेमुम्बई शेयर बाजार का सेंसेक्स सूचकांक 17,611।63 के स्तर पर 464.03 अंक नीचे और राष्ट्रीय शेयर बाजार का निफ्टी 5,143.25 के स्तर पर 137.55 अंक नीचे कारोबार कर रहा है।इस समय बीएसई पर बैंकिंग और पूंजीगत वस्तु क्षेत्र में तीन प्रतिशत और ऑटो, एफएमसीजी, तेल व गैस, ऊर्जा, पीएसयू और अचल सम्पत्ति क्षेत्र में दो प्रतिशत से अधिक की गिरावट है। टिकाऊ उपभोक्ता, फार्मा, धातु और तकनीकी सूचकांकों में एक प्रतिशत से ज्यादा की नर्मी है। लेकिन रुपए के कमजोर होने की खबर से आईटी क्षेत्र तेजी दिखा रहा है। बीएसई पर यह अकेला क्षेत्र है जो मजबूत खड़ा है। लेकिन बाजार की गिरावट बढ़ने से इसकी तेजी भी कम हुई है।सेंसेक्स में शामिल तीस शेयरों में से सत्यम कम्प्यूटर्स, टीसीएस, इंफोसिस, बजाज ऑटो और विप्रो के शेयर तेजी पर हैं। गिरने वाले शेयरों में टाटा मोटर्स, भेल, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस कम्युनिकेशन, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाटा स्टील, एनटीपीसी, एलएंडटी, भारती एयरटेल और डीएलएफ के शेयर शामिल हैं।
दोपहर 12:21 बजेमुम्बई शेयर बाजार का सेंसेक्स सूचकांक 17,666।95 के स्तर पर 408.71 अंक नीचे और राष्ट्रीय शेयर बाजार का निफ्टी 5,156.35 के स्तर पर 124.45 अंक नीचे कारोबार कर रहा है।
सुबह 11:40 बजेमुम्बई शेयर बाजार का सेंसेक्स सूचकांक 17,672।93 के स्तर पर 402.73 अंक नीचे और राष्ट्रीय शेयर बाजार का निफ्टी 5,155.25 के स्तर पर 125.55 अंक नीचे कारोबार कर रहा है।इस समय अचल सम्पत्ति क्षेत्र में तीन प्रतिशत और बैंकिंग, पूंजीगत वस्तु, एफएमसीजी, तेल व गैस, ऊर्जा और पीएसयू क्षेत्र में दो प्रतिशत से अधिक की गिरावट है। ऑटो, टिकाऊ उपभोक्ता, फार्मा और धातु सूचकांकों में एक प्रतिशत से ज्यादा की नर्मी है। लेकिन रुपए के कमजोर होने की खबर से आईटी क्षेत्र तेजी दिखा रहा है। बीएसई पर यह अकेला क्षेत्र है जो मजबूत खड़ा है। लेकिन बाजार की गिरावट बढ़ने से इसकी तेजी भी कम हुई है।सेंसेक्स में शामिल तीस शेयरों में से सत्यम कम्प्यूटर्स, इंफोसिस, टीसीएस, विप्रो और बजाज ऑटो के शेयर तेजी पर हैं। गिरने वाले शेयरों में भेल, टाटा मोटर्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एनटीपीसी, रिलायंस कम्युनिकेशन, एचडीएफसी, डीएलएफ, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक और भारती एयरटेल के शेयर शामिल हैं।
सुबह 11:17 बजेमुम्बई शेयर बाजार का सेंसेक्स सूचकांक 17,748।37 के स्तर पर 327.29 अंक नीचे और राष्ट्रीय शेयर बाजार का निफ्टी 5,175.65 के स्तर पर 105.15 अंक नीचे कारोबार कर रहा है।इस समय बैंकिंग, पूंजीगत वस्तु, एफएमसीजी, ऊर्जा, पीएसयू और अचल सम्पत्ति क्षेत्र में दो प्रतिशत से अधिक की गिरावट है। ऑटो, टिकाऊ उपभोक्ता और तेल व गैस सूचकांकों में एक प्रतिशत से ज्यादा की नर्मी है। लेकिन रुपए के कमजोर होने की कारण आईटी क्षेत्र तेजी दिखा रहा है। बीएसई पर यह अकेला क्षेत्र है जो मजबूत खड़ा है। लेकिन बाजार की गिरावट बढ़ने से इसकी तेजी कम हुई है।सेंसेक्स में शामिल तीस शेयरों में से सत्यम कम्प्यूटर्स, इंफोसिस, टीसीएस, विप्रो, बजाज ऑटो और हिंडाल्को के शेयर तेजी पर हैं। गिरने वाले शेयरों में भेल, हिंदुस्तान यूनिलीवर, रिलायंस कम्युनिकेशन, एचडीएफसी, एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, टाटा मोटर्स और डीएलएफ के शेयर शामिल हैं।
सुबह 10:35 बजेमुम्बई शेयर बाजार का सेंसेक्स सूचकांक 17,758।36 के स्तर पर 287.30 अंक नीचे और राष्ट्रीय शेयर बाजार का निफ्टी 5,191.25 के स्तर पर 89.55 अंक नीचे कारोबार कर रहा है।इस समय बैंकिंग, पूंजीगत वस्तु और अचल सम्पत्ति क्षेत्र में दो प्रतिशत से अधिक की गिरावट है। टिकाऊ उपभोक्ता, एफएमसीजी, तेल व गैस, ऊर्जा और पीएसयू सूचकांकों में एक प्रतिशत से ज्यादा की नर्मी है। लेकिन रुपए के कमजोर होने की कारण आईटी क्षेत्र तेजी दिखा रहा है। बीएसई पर यह अकेला क्षेत्र है जो मजबूत खड़ा है।सेंसेक्स में शामिल तीस शेयरों में से सत्यम कम्प्यूटर्स, इंफोसिस, विप्रो, हिंडाल्को, रैनबैक्सी, टीसीएस, रिलायंस एनर्जी, महिन्द्रा एंड महिन्द्रा और बजाज ऑटो के शेयर तेजी पर हैं। गिरने वाले शेयरों में एचडीएफसी बैंक, रिलायंस कम्युनिकेशन, भेल, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, एचडीएफसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एनटीपीसी, आईटीसी और टाटा मोटर्स के शेयर शामिल हैं।
सुबह 9:56 बजेमुम्बई शेयर बाजार का सेंसेक्स सूचकांक 17,45.65 के स्तर पर 130.01 अंक नीचे और राष्ट्रीय शेयर बाजार का निफ्टी 5,236.00 के स्तर पर 44.80 अंक नीचे कारोबार कर रहा है।शुरुआती कारोबार में बैंकिंग, पूंजीगत वस्तु और ऑटो क्षेत्र में कमजोरी आई है। आज भारती एयरटेल, सेल, भेल, एबीबी, ग्रासिम, एनटीपीसी, सिप्ला के शेयर गिरावट पर खुले हैं।मिडकैप व स्मॉलकैप सूचकांक भी काफी गिरावट पर हैं।लेकिन दूसरी ओर रुपए के कमजोर होने की खबरों के बीच आईटी व तकनीकी क्षेत्र के शेयर बढ़त पर हैं। यहां सत्यम, इंफोसिस, विप्रो, टीसीएस के शेयर तेजी दिखा रहे हैं।अमेरिकी बाजारकल अमेरिकी बाजार उतार-चढ़ाव के बीच मामूली गिरावट पर बंद हुए। डाओ जोंस 11 अंक गिरकर 12,337 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नैस्डेक 15 अंक गिरकर 2,306 के स्तर पर बंद हुआ। एसएंडपी500 सूचकांक एक अंक गिरकर 1,348 के स्तर पर बंद हुआ।बाजार पर दबाव कच्चे तेल में आई तेजी की वजह से आई है। हालांकि कल एनर्जी शेयरों में बढ़त देखने को मिली।एशियाई बाजारएशियाई बाजार आज गिरावट पर कारोबार कर रहे हैं। हांगकांग का हैंगसेंग 0.39 फीसदी नीचे, जापान का निक्केई 0.77 फीसदी नीचे, ताइवान का ताइवान व्हेटेड 0.29 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के सियोल कम्पोजिट में 0.56 फीसदी और सिंगापूर के स्ट्रेट टाइम्स में भी 0.71 फीसदी की कमजोरी है।

Tuesday, 19 February, 2008

शेयर बाजार मामूली बढ़त पर बंद

पूरे दिन अच्छी तेजी दिखाने के बाद देश के शेयर बाजारों की समाप्ति काफी खराब रही है। हालांकि वे बढ़त पर ही बंद हुए लेकिन यह बढ़त दिन के ऊपरी स्तरों के मुकाबले काफी मामूली रही। आज सेंसेक्स 27 और निफ्टी तीन अंक ऊपर बंद हुआ।आज एशियाई शेयर बाजारों से सकारात्मक संकेत मिलने के बाद बाजारों में तेजी आई थी। आज ज्यादातर एशियाई शेयर बाजार बढ़त में रहे हैं। बीएसई पर मिडकैप व स्मॉलकैप सूचकांक भी आधे फीसदी के आसपास का ही फायदा दिखा सके जबकि वे एक समय डेढ़ फीसदी ज्यादा की तेजी पर थे।बीएसई पर सबसे ज्यादा बढ़त टिकाऊ उपभोक्ता क्षेत्र में दो फीसदी से ज्यादा की रही। इसके अलावा ऑटो और फार्मा क्षेत्र में एक फीसदी से ज्यादा की बढ़त रही। दूसरी ओर ऊर्जा और अचल सम्पत्ति क्षेत्र एक फीसदी से ज्यादा लुढ़के। धातु, तेल व गैस और पीएसयू क्षेत्रों में भी हल्की गिरावट रही।सेंसेक्स में शामिल तीस शेयरों में से बजाज ऑटो, रैनबैक्सी, एसीसी, टीसीएस, ग्रासिम, महिन्द्रा एंड महिन्द्रा, हिंदुस्तान यूनिलीवर, सिप्ला, एलएंडटी और अम्बुजा सीमेंट के शेयर बढ़त पर रहे। गिरने वाले शेयरों में रिलायंस एनर्जी, हिंडाल्को, डीएलएफ, आईटीसी, एचडीएफसी, रिलायंस कम्युनिकेशन, टाटा स्टील, सत्यम कम्प्यूटर्स, ओएनजीसी और विप्रो के शेयर शामिल रहे।
कारोबार की समाप्ति परमुम्बई शेयर बाजार का सेंसेक्स सूचकांक 18,075।66 के स्तर पर 27.61 अंक ऊपर और राष्ट्रीय शेयर बाजार का निफ्टी 5,280.80 के स्तर पर 3.90 अंक ऊपर बंद हुआ।

दोपहर 3:03 बजेमुम्बई शेयर बाजार का सेंसेक्स सूचकांक 18,119।05 के स्तर पर 71.00 अंक ऊपर और राष्ट्रीय शेयर बाजार का निफ्टी 5,293.90 के स्तर पर 17.00 अंक ऊपर कारोबार कर रहा है।बीएसई पर सबसे ज्यादा बढ़त टिकाऊ उपभोक्ता क्षेत्र में तीन फीसदी की है। इसके अलावा अब ऑटो और फार्मा क्षेत्र ही एक फीसदी से ज्यादा की बढ़त पर हैं। लेकिन इस समय धातु, ऊर्जा, अचल सम्पत्ति और तकनीकी क्षेत्रों में गिरावट दिखने लगती है।सेंसेक्स में शामिल तीस शेयरों में से बजाज ऑटो, रैनबैक्सी, एसीसी, टीसीएस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, ग्रासिम, सिप्ला, आईसीआईसीआई बैंक, एलएंडटी और टाटा मोटर्स के शेयर बढ़त पर हैं। गिरने वाले शेयरों में रिलायंस एनर्जी, हिंडाल्को, आईटीसी, इंफोसिस, डीएलएफ, रिलायंस कम्युनिकेशन, एचडीएफसी, टाटा स्टील, सत्यम कम्प्यूटर्स और ओएनजीसी के शेयर हैं।

दोपहर 1:58 बजेमुम्बई शेयर बाजार का सेंसेक्स सूचकांक 18,213।03 के स्तर पर 164.98 अंक ऊपर और राष्ट्रीय शेयर बाजार का निफ्टी 5,330.90 के स्तर पर 54.00 अंक ऊपर कारोबार कर रहा है।बीएसई पर सबसे ज्यादा बढ़त टिकाऊ उपभोक्ता क्षेत्र में तीन फीसदी की है। इसके अलावा ऑटो, पूंजीगत वस्तु, एफएमसीजी, फार्मा, आईटी, धातु, तेल व गैस और पीएसयू क्षेत्र एक फीसदी से ज्यादा बढ़त पर हैं। यहां पर कोई भी सूचकांक गिरावट पर नहीं है।सेंसेक्स में शामिल तीस शेयरों में से एसीसी, टीसीएस, रैनबैक्सी, ग्रासिम, बजाज ऑटो, हिंदुस्तान यूनिलीवर, विप्रो, सिप्ला, ओएनजीसी और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर बढ़त पर हैं। गिरने वाले शेयरों में केवल रिलायंस एनर्जी, आईटीसी, डीएलएफ और रिलायंस कम्युनिकेशन के शेयर हैं।

दोपहर 12:49 बजेमुम्बई शेयर बाजार का सेंसेक्स सूचकांक 18,255।29 के स्तर पर 207.24 अंक ऊपर और राष्ट्रीय शेयर बाजार का निफ्टी 5,347.75 के स्तर पर 70.85 अंक ऊपर कारोबार कर रहा है।बीएसई पर सबसे ज्यादा बढ़त टिकाऊ उपभोक्ता क्षेत्र में तीन फीसदी की है। इस समय अचल सम्पत्ति क्षेत्र को छोड़कर बाकी क्षेत्रीय सूचकांक एक फीसदी से ज्यादा की बढ़त पर हैं। यहां कोई भी सूचकांक गिरावट पर नहीं है।सेंसेक्स में शामिल तीस शेयरों में से एसीसी, रैनबैक्सी, टीसीएस, ओएनजीसी, ग्रासिम, विप्रो, रिलायंस, सिप्ला, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर बढ़त पर हैं। गिरने वाले शेयरों में केवल आईटीसी और डीएलएफ के शेयर हैं।

सुबह 11:50 बजेमुम्बई शेयर बाजार का सेंसेक्स सूचकांक 18,255।14 के स्तर पर 207.09 अंक ऊपर और राष्ट्रीय शेयर बाजार का निफ्टी 5,347.00 के स्तर पर 70.10 अंक ऊपर कारोबार कर रहा है।इस समय टिकाऊ उपभोक्ता क्षेत्र तीन फीसदी से ज्यादा, तेल व गैस क्षेत्र दो फीसदी से ज्यादा और बैंकिंग, पूंजीगत वस्तु, फार्मा, आईटी, धातु, ऊर्जा, पीएसयू, तकनीकी और अचल सम्पत्ति क्षेत्रों में एक फीसदी से ज्यादा की खरीद है। यहां कोई भी सूचकांक गिरावट पर नहीं है।बीएसई पर मिडकैप व स्मॉलकैप सूचकांक भी डेढ़ फीसदी से ज्यादा की बढ़त दिखा रहे हैं।सेंसेक्स में शामिल तीस शेयरों में से एसीसी, रैनबैक्सी, ओएनजीसी, रिलायंस, टीसीएस, टाटा मोटर्स, ग्रासिम, हिंडाल्को, सिप्ला और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर बढ़त पर हैं। गिरने वाले शेयरों में केवल आईटीसी और डीएलएफ के शेयर हैं।

सुबह 10:50 बजेमुम्बई शेयर बाजार का सेंसेक्स सूचकांक 18,221।18 के स्तर पर 173.13 अंक ऊपर और राष्ट्रीय शेयर बाजार का निफ्टी 5,333.05 के स्तर पर 56.15 अंक ऊपर कारोबार कर रहा है।इस समय टिकाऊ उपभोक्ता क्षेत्र दो फीसदी से ज्यादा और ऑटो, बैंकिंग, पूंजीगत वस्तु, फार्मा, आईटी, धातु, तेल व गैस, पीएसयू और अचल सम्पत्ति क्षेत्रों में अच्छी खरीद है और यह सभी सूचकांक एक फीसदी से ज्यादा आसपास की बढ़त पर हैं। बीएसई पर कोई भी क्षेत्रीय सूचकांक गिरावट पर नहीं है।सेंसेक्स में शामिल तीस शेयरों में से ओएनजीसी, टाटा मोटर्स, आईसीआईसीआई बैंक, एसीसी, टीसीएस, सिप्ला, रिलायंस, रैनबैक्सी, एलएंडटी और सत्यम कम्प्यूटर्स के शेयर बढ़त पर हैं। गिरने वाले शेयरों में केवल आईटीसी, भारती एयरटेल और डीएलएफ के शेयर हैं।

सुबह 9:56 बजेमुम्बई शेयर बाजार का सेंसेक्स सूचकांक 18,281.24 के स्तर पर 233.19 अंक ऊपर और राष्ट्रीय शेयर बाजार का निफ्टी 5343.90 के स्तर पर 67.00 अंक ऊपर कारोबार कर रहा है।अमेरिकी बाजारकल अमेरिकी बाजार ‘प्रेसिडेंट डे’ के उपलक्ष्य में बंद रहे।एशियाई बाजारएशियाई बाजार आज बढ़त पर कारोबार कर रहे हैं। हांगकांग का हैंगसेंग 1.61 फीसदी ऊपर, जापान का निक्केई 0.55 फीसदी ऊपर, ताइवान का ताइवान व्हेटेड 1.11 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के सियोल कम्पोजिट में 1.18 फीसदी और सिंगापूर के स्ट्रेट टाइम्स में भी 0.56 फीसदी की तेजी है।

Saturday, 16 February, 2008

अमेरिकी बाजार बिना घटबढ़ के बंद

16 फरवरी 2008
हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन कल अ