Showing posts with label कंपनी समाचार. Show all posts
Showing posts with label कंपनी समाचार. Show all posts

Tuesday, 18 March, 2008

एलएंडटी: चीन से 170 करोड़ रुपए का ऑर्डर



मुम्बई। इंजीनियरिंग और निर्माण वर्ग की अग्रणी कम्पनी लार्सन ऐंड टूब्रो (एलएंडटी) को चीन से 170 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला है।कम्पनी ने आज यहां कहा कि उसे यह आर्ड हेबी कोल एंड इलेक्ट्रिसिटी कम्पनी लिमिटेड से मिला है, जिसके तहत विश्व का सबसे बड़ा कोल गैसीफायर आपूर्ति किया जाएगा। हैबी कोल चीन की झोंनयुआन कोल केमिकल इंडस्ट्री समूह की इकाई है।


Thursday, 13 March, 2008

आइडिया विस्तार पर 10 अरब रुपए लगाएगी

वडोदरा। आइडिया सेल्युलर लिमिटेड गुजरात में अपने नेटवर्क विस्तार पर 10 अरब डॉलर का निवेश करेगी।

आइडिया सेल्युलर के अध्यक्ष कुमार मंगलम बिड़ला ने आज यहां ‘हाइपर मार्केट’ के उद्घाटन के अवसर पर संवाददाताओं को बताया बाजार पर हमारी पूरी निगाह है और गुजरात में नेटवर्क विस्तार पर खासी रकम खर्च करने की योजना है।आदित्य बिड़ला समूह की ईकाई आइडिया सेल्युलर का देश की दूरसंचार क्षेत्र की छठी बड़ी कम्पनी है और यह 23 दूरसंचार क्षेत्रों में से 11 में कार्य कर रही है। इस वर्ष जनवरी में कम्पनी ने एक अलग टावर कम्पनी का गठन मोबाइल वर्ग की अग्रणी भारती एयरटेल लिमिटेड और वाडोफोन के साथ मिलकर किया था। कम्पनी 70 हजार टावर ईकाइयों में हिस्सेदारी करेगी।
देश का दूरसंचार क्षेत्र तेजी से बढ़ रहा है। कॉल दरों में कमी, सस्ते मोबाइल फोन और छोटे शहरों तथा ग्रामीण इलाकों तक पहुंच होने से दूरसंचार क्षेत्र के उपभोक्ताओं की संख्या में बहुत तेजी से इजाफा हो रहा है।

Tuesday, 11 March, 2008

मास्टेक द्वारा अमेरिकी कम्पनी का अधिग्रहण

मुम्बई। अहमदाबाद की कम्पनी मास्टेक लिमिटेड ने अमेरिकी कम्पनी ‘सिस्टम्स टास्क ग्रुप’ (एस.टी.जी.) इंटरनेशनल लिमिटेड का अधिग्रहण कर लिया है। यह सौदा दो करोड़ नब्बे लाख डॉलर में हुआ।एसटीजी सम्पत्ति और बीमा उद्योग के लिए सॉफ्टवेयर सुविधाएं मुहैया करती है।मास्टेक के प्रवक्ता ने बताया कि अमेरिकी कम्पनी का अधिग्रहण चालू वित्त वर्ष में कम्पनी द्वारा उठाया गया दूसरा बड़ा कदम है।अधिग्रहण की शर्तो के मुताबिक एसटीजी के 100 प्रतिशत हिस्सेदारी का हस्तांतरण कैश के माध्यम से होगा जिसके 85 प्रतिशत का भुगतान तुरंत करना होगा। बाकी राशि का भुगतान कम्पनी के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा।अधिग्रहण के लिए धन की व्यवस्था आंतरिक संसाधनों और बैंक ऋण से की गई। वित्तीय और अकाउंटिंग से संबंधित सुविधाएं प्रदान करने वाली संस्था ‘एवेन्यू’ ने इस सौदे में परामर्शदाता की भूमिका निभाई।

Wednesday, 20 February, 2008

फोर्ड की भारत में बड़ी निवेश योजना

नई दिल्ली। फोर्ड मोटर इंडिया देश में छोटी कार के निर्माण के लिए लगभग 50 करोड़ डॉलर का निवेश करेगी।

पढ़ें: फोर्ड ने आखिरकार चुन लिया टाटा को फोर्ड मोटर इंडिया के उपाध्यक्ष (बिक्री एवं विपणन) स्कॉट मैक्कोमैक ने यहां संवाददाताओं को बताया कि छोटी कार के निर्माण में लगभग 50 करोड़ डॉलर का निवेश किया जाएगा जिसमें इंजन निर्माण एवं कारोबार के विस्तार पर ध्यान दिया जाएगा।कम्पनी ने ढाई लाख इंजनों के निर्माण का लक्ष्य तय किया है।

Sunday, 17 February, 2008

‘टीवीएस फ्लेम’ पर लगी रोक

17 फरवरी 2008सीएनएन-आईबीएननई दिल्ली। मद्रास उच्च न्यायालय ने टीवीएस मोटर्स को एक बड़ा झटका देते हुए कम्पनी की नई मोटरबाइक ‘टीवीएस फ्लेम 125’ के निर्माण, विपणन और बिक्री पर रोक लगा दी है।बजाज ऑटो ने टीवीएस की उपरोक्त बाइक में प्रयोग की गई ‘डीटीएसआई’ तकनीक पर एकाधिकार जताते हुए टीवीएस मोटर्स के खिलाफ एकाधिकार हनन याचिका दायर की थी जिसके बाद मद्रास उच्च न्यायालय ने यह फैसला सुनाया है।टीवीएस मोटर्स ने इससे पहले सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुसार ‘फ्लेम’ की बिक्री पर 29 जनवरी तक के लिए रोक लगा दी थी।चार फरवरी को इस मामले की सुनवाई करते हुए उच्च न्यायालय ने अपना फैसला सुरक्षित रखा था।एकल न्यायाधीश की पीठ ने इस नई बाइक की बिक्री पर यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए थे। हालांकि टीवीएस मोटर्स की एक अपील के बाद इस फैसले पर एक खंडपीठ ने रोक लगी थी।इसके खिलाफ बजाज ने एक विशेषावकाश याचना दाखिल की थी। उच्चतम न्यायालय ने 18 जनवरी को टीवीएस मोटर्स को और बिक्री आदेश न बुक करने और एकल न्यायाधीश को 29 जनवरी को इसकी सुनवाई के निर्देश दिए थे।

Wednesday, 13 February, 2008

एस्सार शिपिंग व इंडिया शिपिंग का विलय

मुम्बई। एस्सार शिपिंग के निदेशकमंडल ने कम्पनी में मारिशस की इंडिया शिपिंग के विलय के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
एस्सार ऑयल को 265-270 पर समर्थन
मुम्बई शेयर बाजार को दी गई सूचना के अनुसार इंडिया शिपिंग के हर 100 शेयर पर एस्सार शिपिंग के 32 शेयर दिए जाएगें।गौरतलब है कि एस्सार ऑयल फील्ड सर्विस लिमिटेड भी एस्सार शिपिंग की ही होल्डिंग कम्पनी है।

मोजर बेयर डेढ़ अरब डॉलर का निवेश करेगी

नई दिल्ली। मोजर बेयर ने अगले दो वर्षों में सूक्ष्म फिल्म फोटोवोल्टेक (पीवी) की निर्माण क्षमता मौजूदा 40 मेगावाट से बढ़ाकर 600 मेगावाट करने की डेढ़ अरब डॉलर की योजना बनाई है।इस विस्तार योजना के तहत मोजर बेयर की अनुषंगी इकाई पी.पी. टेक्नोलोजिज इंडिया ने एक अमेरिकी कम्पनी के साथ एक समझौता किया है। इस विस्तार योजना के बाद कम्पनी सूक्ष्म फिल्म पीवी बनाने वाली विश्व की अग्रणी कम्पनियों में शुमार हो जाएगी।

मोजर बेयर 400 रुपए के लक्ष्य पर प्रस्तावित विस्तार मोजर बेयर की ग्रेटर नोएडा तथा चेन्नई स्थित उत्पादन संयंत्रों में किया जाएगा। इस विस्तार क्षमता पर डेढ़ अरब डॉलर का खर्च आएगा जिसे ऋण और इक्विटी के जरिए जुटाया जाएगा।गौरतलब है कि सूक्ष्म फिल्म सौर मॉडयूल्स ऊर्जा फार्मों, ग्रामीण क्षेत्रों तथा फोटोवोल्टेक बाजारों के लिए उपयोगी साबित हो रहे हैं। अगले दो वर्षो में विश्व स्तर पर सूक्ष्म फिल्म पीवी के बाजार में पांच अरब डॉलर का और इजाफा होने की सम्भावना है। इस कम्पनी का लक्ष्य विश्व बाजार के 30 फीसदी हिस्से पर कब्जा करना है।