Tuesday, 1 April, 2008

महंगाई पर कैबिनेट की आपात बैठक

महंगाई के मोर्चे पर सरकार की अब तक की कोशिशें बेअसर साबित हो रही हैं। इसके लिए आज कीमतों पर नियंत्रण रखने के लिए कैबिनेट की आपातकाल बैठक बुलाई गई है। इसमें महंगाई पर रोक लगाने के लिए कारगार उपायों पर चर्चा होगी। इस वक्त महंगाई दर 13 महीने की सबसे ऊंचे स्तर पौने सात फीसदी पर पहुंच चुकी हैं।
कांग्रेस के साथ यूपीए के सहयोगियों ने भी बढ़ती महंगाई पर वित्तमंत्री से कड़े कदम उठाने की मांग की हैं। कीमतों पर बनी इस कैबिनेट कमेटी की बैठक में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अलावा, वित्त मंत्री पी चिदम्बरम, कृषि मंत्री शरद पवार, वाणिज्य मंत्री कमलनाथ, और योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया होंगे।
गौरतलब है कि सारी कोशिशों के बाद भी लगातर चौथे हफ्ते महंगाई दर में तेज उछाल दिख रहा है। 15 मार्च को खत्म हफ्ते में महंगाई दर 6.68 फीसदी हो गई है। इससे पहले के हफ्ते में महंगाई दर 5.92 फीसदी थी। 59 हफ्ते की ये सबसे ज्यादा महंगाई दर है।

0 comments: