Monday, 25 February, 2008

शेयर बाजार अच्छी बढ़त पर बंद

25 फरवरी 2008

आज देश के शेयर बाजारों ने एक जबर्दस्त वापसी दिखाते हुए कारोबार की बढ़त पर समाप्ति देने में कामयाबी पाई है। तेल व गैस और आईटी शेयरों को मिले खरीदारी के समर्थन से आज सेंसेक्स 300 और निफ्टी 90 अंक ऊपर बंद हुआ।सुबह अच्छी बढ़त पर खुलने के बावजूद शेयर बाजार बैंकिंग और टिकाऊ उपभोक्ता क्षेत्र में आई बिकवाली के दबाव में गिरावट पर चले गए थे। लेकिन बाजारों ने एक अच्छी वापसी दिखाई जिसमें तेल व गैस और आईटी क्षेत्रों के अलावा फार्मा, ऊर्जा, पीएसयू, अचल सम्पत्ति और तकनीकी क्षेत्र के शेयरों का भी योगदान रहा।

लेकिन मिडकैप व स्मॉलकैप सूचकांक उतने पसंदीदा नहीं रहे। बीएसई पर मिडकैप सूचकांक बिना घटबढ़ के और स्मॉलकैप सूचकांक 70 अंक गिरकर बंद हुआ।आज समय बैंकिंग व टिकाऊ उपभोक्ता क्षेत्र ही गिरावट में रहे। टिकाऊ उपभोक्ता क्षेत्र में एक फीसदी से ज्यादा की और बैंकिंग सूचकांक में हल्की गिरावट देखी गई। बाकी सारे क्षेत्र बढ़त पर रहे। तेल व गैस क्षेत्र में तीन फीसदी से ज्यादा और आईटी, फार्मा, ऊर्जा, पीएसयू, अचल सम्पत्ति और तकनीकी क्षेत्र एक फीसदी से ज्यादा की बढ़त पर रहे।सेंसेक्स पर बढ़ने वाले शेयरों में एसीसी, रिलायंस, अम्बुजा सीमेंट, रिलायंस एनर्जी, ग्रासिम, मारुति सुजुकी, विप्रो, एनटीपीसी, सत्यम कम्प्यूटर्स और हिंडाल्को के शेयर रहे।आज सेंसेक्स पर बजाज ऑटो, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर और महिन्द्रा एंड महिन्द्रा के शेयर ही गिरावट पर रहे।

दोपहर 2:32 बजेमुम्बई शेयर बाजार का सेंसेक्स सूचकांक 17,526.67 के स्तर पर 177.60 अंक ऊपर और राष्ट्रीय शेयर बाजार का निफ्टी 5,167.15 के स्तर पर 56.40 अंक ऊपर कारोबार कर रहा है।इस समय बैंकिंग, टिकाऊ उपभोक्ता और ऑटो क्षेत्रों में ही गिरावट देखी जा रही है। टिकाऊ उपभोक्ता क्षेत्र एक फीसदी से ज्यादा और बैंकिंग व ऑटो क्षेत्र हल्की गिरावट पर हैं। लेकिन बाकी सारे क्षेत्र बढ़त पर हैं। तेल व गैस क्षेत्र में दो फीसदी से ज्यादा और आईटी क्षेत्र एक फीसदी से ज्यादा की बढ़त दिखा रहा है।सेंसेक्स पर बढ़ने वाले शेयरों में मारुति सुजुकी, रैनबैक्सी, विप्रो, रिलायंस, रिलायंस एनर्जी, अम्बुजा सीमेंट, एसीसी, सत्यम कम्प्यूटर्स, आईटीसी और एनटीपीसी के शेयर हैं जबकि बजाज ऑटो, एचडीएफसी बैंक, महिन्द्रा एंड महिन्द्रा, भेल, एचडीएफसी और एसबीआई के शेयर ही गिरावट पर हैं।

दोपहर 1:26 बजेमुम्बई शेयर बाजार का सेंसेक्स सूचकांक 17,380.15 के स्तर पर 31.08 अंक ऊपर और राष्ट्रीय शेयर बाजार का निफ्टी 5,123.70 के स्तर पर 12.25 अंक ऊपर कारोबार कर रहा है।इस समय बैंकिंग, टिकाऊ उपभोक्ता, ऑटो और धातु क्षेत्रों में ही गिरावट देखी जा रही है। टिकाऊ उपभोक्ता क्षेत्र दो फीसदी से ज्यादा और बैंकिंग क्षेत्र एक फीसदी ज्यादा की गिरावट पर है। ऑटो और धातु क्षेत्र भी हल्की नर्मी पर हैं। लेकिन बाकी सारे क्षेत्र बढ़त पर लौटे हैं और आईटी और तेल व गैस क्षेत्र एक फीसदी से ज्यादा की बढ़त पर हैं।सेंसेक्स पर बढ़ने वाले शेयरों में मारुति सुजुकी, रिलायंस एनर्जी, एसीसी, ओएनजीसी, रैनबैक्सी, विप्रो, सत्यम कम्प्यूटर्स, रिलायंस, इंफोसिस और आईटीसी के शेयर हैं जबकि एचडीएफसी बैंक, बजाज ऑटो, महिन्द्रा एंड महिन्द्रा, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, भारती एयरटेल, एचडीएफसी, हिंडाल्को और भेल के शेयर सबसे ज्यादा गिरावट पर हैं।

दोपहर 12:31 बजेमुम्बई शेयर बाजार का सेंसेक्स सूचकांक 17,314.20 के स्तर पर 34.87 अंक नीचे और राष्ट्रीय शेयर बाजार का निफ्टी 5,100.50 के स्तर पर 10.25 अंक नीचे कारोबार कर रहा है।इस समय बैंकिंग, टिकाऊ उपभोक्ता और धातु क्षेत्रों में ज्यादा बिकवाली देखी जा रही है। टिकाऊ उपभोक्ता क्षेत्र दो फीसदी से ज्यादा और बैंकिंग व धातु क्षेत्र एक फीसदी से ज्यादा की गिरावट पर है। ऑटो, पूंजीगत वस्तु, ऊर्जा, पीएसयू और अचल सम्पत्ति में भी हल्की गिरावट है। हालांकि आईटी, फार्मा, तकनीकी और तेल व गैस क्षेत्र हल्की बढ़त पर हैं।सेंसेक्स पर बढ़ने वाले शेयरों में मारुति सुजुकी, रैनबैक्सी, विप्रो, सत्यम कम्प्यूटर्स, इंफोसिस, एसीसी, ओएनजीसी, रिलायंस, सिप्ला और आईटीसी के शेयर हैं जबकि बजाज ऑटो, एचडीएफसी बैंक, महिन्द्रा एंड महिन्द्रा, एसबीआई, टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, हिंडाल्को, हिंदुस्तान यूनिलीवर, भारती एयरटेल और एचडीएफसी के शेयर सबसे ज्यादा गिरावट पर हैं।

सुबह 9:56 बजेविदेशी बाजारों से मिल रहे अच्छे संकेतों की मदद लेते हुए भारतीय बाजारों ने अच्छी शुरुआत की। उर्जा, दूरसंचार और पूंजीगत वस्तु क्षेत्रों में अच्छी खरीदारी देखी गई।सुबह 9 बजकर 56 मिनट पर मुम्बई शेयर बाजार (बीएसई) का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 166 अंक की बढ़त के साथ 17,515 के स्तर पर खुला। और राष्ट्रीय शेयर बाजार (एनएसई) का निफ्टी 40 अंक की बढ़त के साथ 5,150 के स्तर पर खुला।शुरुआती कारोबार में बढ़ने वाले शेयरों में रिलायंस पेट्रोलियम, रिलायंस एनर्जी, रिलायंस पावर, टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस, हिंडाल्को, एमएंडएम, एलएंडटी, एचसीएल टेक, गेल, एबीबी, रिलायंस कम्यूनिकेशन और मारुति शामिल थे।

0 comments: