मुम्बई। देश के शेयर बाजारों में कारोबार की शुरुआत में जोरदार बढ़त सीमेंट, सूचना प्रौद्योगिकी और धातु कम्पनियों के शेयरों में बिकवाली का दबाव रहने से लगभग गायब हो गई। मुम्बई शेयर बाजार (बीएसई) का सेंसेक्स मात्र 20 अंक ऊपर रहा जबकि नेशनल स्टॉ एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी दो अंक नीचे था।अमेरिका में गत दिवस की बढ़त और एशियाई शेयर बाजारों की तेजी के चलते यहां भी बाजार ऊंचे खुले और दोपहर से पहले अच्छी बढ़त बनाए रखने में सफल थे। इसके बाद ऊंचे भावों पर मुनाफावसूली और कल वायदा एवं निपटान कारोबार की समाप्ति को देखते हुए कारोबारियों के अपने सौदे समेटने में व्यवस्था हो जाने पर बाजार सुस्त पड़ गया।
बीएसई का सेंसेक्स कल के 17,806.19 अंक की तुलना में करीब 176 अंक ऊपर 17,983.42 अंक पर खुला और लगभग 150 अंक और बढ़कर ऊंचे में 18,137.28 अंक तक जाने के बाद बिकवाली दबाव से 360 अंक घटकर नीचे में 17,770.65 अंक तक गिरा और समाप्ति पर कुछ सुधरकर कुल 19.80 अंक अर्थात 0.11 प्रतिशत ऊपर 17,825.99 अंक पर बंद हुआ।एनएसई का निफ्टी कारोबार के दौरान ऊंचे में 5,368.15 तथा नीचे में 5,249.75 अंक तक गिरने के बाद 1.65 अंक अर्थात 0.03 प्रतिशत की मामूली गिरावट से 5,268.40 अंक का रह गया।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप में क्रमश 32.70 तथा 25.37 अंक की हल्की बढ़त रही। इंजीनियरिंग सूचकांक 382.31 अंक चढ़ा जबकि सूचना प्रौद्योगिकी 89.55, धातु 159 अंक टूट गए। अचल सम्पत्ति में 36.77 अंक की गिरावट थी।कारोबारियों का कहना है कि निवेशकों की निगाह 29 फरवरी को पेश होने वाले 2008-09 के आम बजट पर भी है।
सत्र के दौरान बीएसई में 2,805 कम्पनियों के शेयरों में कामकाज हुआ। इसमें आधे से अधिक अर्थात 51.12 प्रतिशत यानि 1,434 कम्पनियों के शेयर बढ़े जबकि 1,292 अर्थात 46.06 प्रतिशत में नुकसान था। शेष 79 कम्पनियों के शेयरों में कोई घटबढ़ नहीं थी। सेंसेक्स में हल्की बढ़त के बावजूद इसमें शामिल तीस कम्पनियों में से 16 नुकसान में रहीं।सेंसेक्स की घाटे वाली कम्पनियों में सीमेंट की अग्रणी ग्रासिम इंडस्ट्रीज का शेयर 5.06 प्रतिशत अर्थात 154.05 रुपए गिरकर 2,888.65 रुपए का रह गया। रिलायंस एनर्जी के शेयर में 1,631.35 रुपए पर 3.88 प्रतिशत अर्थात 65.90 रुपए निकल गए।
सूचना प्रौद्योगिकी वर्ग की चारो बड़ी कम्पनियां – सत्यम कम्प्यूटर, इन्फोसिस टेक्नोलॉजिस, टीसीएस और विप्रो लिमिटेड के शेयर घाटे में रहे। एसीसी लिमिटेड, एसबीआई, बजाज ऑटो, रिलायंस कम्युनिकेशंस, अम्बुजा सीमेंट, डीएलएफ, एनटीपीसी, हिंडाल्को, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक और हिन्दुस्तान यूनिलीवर के शेयर भी घाटे में रहे।लाभ वाली श्रेणी में महिन्द्रा एंड महिन्द्रा का शेयर 4.52 प्रतिशत अर्थात 28.50 रुपए के फायदे से 658.65 रुपए पर पहुंच गया। एचडीएफसी, रैनबैक्सी लैब, भेल, एलएंडटी, मारुति सुजुकी, ओएनजीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल, आईटीसी, टाटा स्टील और सिप्ला फायदे वाले शेयरों में शामिल थे। सूचना प्रौद्योगिकी वर्ग की चारो बड़ी कम्पनियां – सत्यम कम्प्यूटर, इन्फोसिस टेक्नोलॉजिस, टीसीएस और विप्रो लिमिटेड के शेयर घाटे में रहे। एसीसी लिमिटेड, एसबीआई, बजाज ऑटो, रिलायंस कम्युनिकेशंस, अम्बुजा सीमेंट, डीएलएफ, एनटीपीसी, हिंडाल्को, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक और हिन्दुस्तान यूनिलीवर के शेयर भी घाटे में रहे।लाभ वाली श्रेणी में महिन्द्रा एंड महिन्द्रा का शेयर 4.52 प्रतिशत अर्थात 28.50 रुपए के फायदे से 658.65 रुपए पर पहुंच गया। एचडीएफसी, रैनबैक्सी लैब, भेल, एलएंडटी, मारुति सुजुकी, ओएनजीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल, आईटीसी, टाटा स्टील और सिप्ला फायदे वाले शेयरों में शामिल थे।
0 comments:
Post a Comment