कोटक सिक्योरिटीज के पोर्टफोलियो मैनेजमेंट सर्विसेस के उपाध्यक्ष शशांक खड़े ने कहा कि सेकेंडरी मार्केट में तरलता फिर से वापस आने की कोशिश कर रही है। उनका कहना है कि बजट से पहले अगर बाजार में तेजी आती है तो निवेशकों को इसे मुनाफावसूली के तौर पर लेना चाहिए।
बाजार में तरलता की कमी शशांक खड़े ने ‘सीएनबीसी-टीवी18’ से खास बातचीत की:सवाल: बजट तक आप बाजार को कहां जाते देखते हैं? बाजार एक सीमित दायरे में घूमता नजर आएगा या इसमें अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है?
शेयर बाजार इस साल भी उछलेंगे: कोटक जवाब: मेरा यही मानना है कि निवेशकों के पैसे रिलायंस पावर के आईपीओ में फंसे हुए थे। लेकिन अब यह पैसे सेकेंडरी मार्केट का रुख कर सकते है। निवेशक अब मौके की तलाश कर रहे हैं विशेषकर उन स्टॉक में जो अपनी ऊंचाइयों से काफी दूर है। निवेशक निवेश के लिए अच्छे स्टॉक की तलाश कर रहे हैं।
लेकिन अगर आप आय के नजरिए से देखेंगे तो उत्पादन में धीमापन देखने को मिल सकता है। कई सारी कम्पनियां अपने ऑर्डर को अंतिम रुप देने में देरी कर रही हैं। अगर यह दौर जारी रहता है तो निर्माण क्षेत्र और पूंजीगत वस्तु वाली क्षेत्र की कम्पनियों के ऑर्डर बुक में धीमापन आ सकता है और इनके मूल्यांकन में थोड़ा हल्कापन देखने को मिल सकता है।
0 comments:
Post a Comment