आज के कारोबार में स्थिति थोड़ी बेहतर होती दिखाई दी। लेकिन अभी भी जानकारों का कहना है कि बाजार की सही दिशा बजट के बाद ही पता चल पाएगी।आज के कारोबार की सबसे अच्छी बात यह थी कि विदेशी संस्थागत निवेशकों की तरफ से खरीदारी देखी गई। खरीदारी और बिकवाली का अनुपात 2:1 के करीब होगा जबकि कल के कारोबार में यह 1:1 के अनुपात में था। कल के कारोबार के आखिरी सत्र में थोड़ी खरीदारी की झलक देखने को मिली थी।
लेकिन घरेलू संस्थागत निवेशकों की तरफ से ऊपरी स्तरों पर थोड़ी मुनाफावसूली देखी गई।म्युच्युअल फंड ने जनवरी 22 की गिरावट से अब तक 6,500 करोड़ रुपए की खरीदारी की है। लेकिन ऊपरी स्तरों पर जहां भी उन्हें लगता है यह मुनाफावसूली करने से भी नहीं चूकते।
ज्यादातर एचएनआई (हाई नेटवर्थ इंवेस्टर) यानी बड़ी पूंजी वाले निवेशक और खुदरा निवेशक बाजार से दूर हैं। वे बाजार में प्रवेश करने से घबरा रहे हैं। वे स्थिति सामान्य होने का इंतजार कर रहे हैं।ट्रेडर यूरोप से मिलने वाले संकेतों की तरफ देख रहे हैं। इसलिए बजट तक अंतर्राष्ट्रीय संकेत काफी अहम होंगे। आज रात बेन बर्नांके की सीनेट कमिटी के साथ बैठक होने वाली है, यहां से बाजार को बहुत ही महत्वपूर्ण संकेत मिल सकते हैं।
बाजार में थोड़ी सकारात्मकता तो आई है लेकिन अभी भी सावधानी बरतने की जरुरत है। निफ्टी के लिए 5300-5400 का स्तर बेहद अहम है। यह प्रतिरोधक स्तर है।
0 comments:
Post a Comment