Wednesday, 6 February, 2008

गिरावट पर इंडियन बैंक खरीदें

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेस के गौरांग शाह की राय है कि करेक्शन के मौके पर इंडियन बैंक का शेयर खरीदें।

शाह ने ‘सीएनबीसी-टीवी18’ से कहा, “इंडियन बैंक उन शेयरों में से है, जो निचले स्तर से उठकर फिर ऊंचे स्तर पर आया है। उसकी आमदनी के आंकड़े अच्छे हैं, उत्तरी भारत में उसकी उपस्थिति काफी अच्छी है। पूरा बैंकिंग क्षेत्र इस दौरान अच्छा प्रदर्शन कर सकता है। इसके अलावा निजी क्षेत्र व सरकारी क्षेत्र के बैंकों में मिडकैप व स्मॉलकैप शेयर काफी आकर्षक दिखाई दे रहे हैं।

शाह ने कहा, “इंडियन बैक अच्छी तरह से निचले स्तर से लौटा है। आज के बाजार में इंडियन बैंक में अच्छा कारोबार हो रहा है। अगर कर्ज की मांग को एक तरफ रख दें तब भी कार्पोरेट लोन व पर्सनल लोन की मांग तेजी से बढ़ती दिखाई देती है। बैंक इन रणनीतियों पर ध्यान दे रहा है। आपको काफी अच्छे मार्जिन दिखाई दे सकते हैं। इस नजरिए से यह काफी आकर्षक दिखाई देता है। फिर भी बाजार निचले स्तर से उछलकर काफी ऊपर आया है। हम बाजार में करेक्शन का इंतजार कर रहे हैं। उस समय इंडियन बैंक में पोजिशन लेनी चाहिए। यह निवेश के लिए अच्छा शेयर है, लेकिन मौके का इंतजार करना चाहिए।”

0 comments: