16 फरवरी 2008
हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन कल अमेरिकी बाजारों में बिना घटबढ़ का कारोबार देखा गया। निराशाजनक आर्थिक आंकड़ों ने बाजार के मनोभाव को परेशान किया।
अमेरिका में उपभोक्ताओं का विश्वास 16 साल के सबसे निचले स्तर पर चला गया है। 2005 से पहली बार उत्पादन में कमी देखी जा रही है।
कल डाओ जोंस 28 अंक गिरकर 12,348 के स्तर पर बंद हुआ जबकि नैस्डेक 10 अंक गिरकर 2,321 के स्तर पर बंद हुआ और एसएंडपी500 एक अंक चढ़कर 1,350 के स्तर पर बंद हुआ।
0 comments:
Post a Comment