देश के शेयर बाजारों के लिए आज का दिन काफी उतारचढ़ाव भरा रहा। सुबह हल्की बढ़त पर खुलने के एक मिनट के भीतर ही बाजार गिरावट में चले गए और जो एक समय सेंसेक्स के लिए 340 अंक तक पहुंच चुकी थी।इसके बाद निचले स्तरों पर खरीदारी का साथ मिलने से बाजार कुछ सम्भले और बढ़त पर आते हुए सेंसेक्स ने 250 अंक ऊपर दिन की नई ऊंचाई बनाई। लेकिन यहां बिकवाली ने फिर बाजार का दामन पकड़ लिया जो आज का कारोबार खत्म होने तक साथ रहा। समाप्ति पर सेंसेक्स 110 अंक गिरकर बंद हुआ।दूसरी ओर निफ्टी में भी कुछ ऐसा ही उतारचढ़ाव देखा गया और कारोबार बंद होने के समय निफ्टी अपनी कल की समाप्ति से 30 अंक नीचे बंद हुआ।आज अचल सम्पत्ति क्षेत्र और ऊर्जा क्षेत्र दो प्रतिशत लुढ़क गए। बैंकिंग, फार्मा और पूंजीगत वस्तु क्षेत्र में एक फीसदी से ज्यादा की गिरावट रही। ऑटो, एफएमसीजी, आईटी, तेल व गैस और तकनीकी क्षेत्र हल्की बढ़त पर रहे।सेंसेक्स में शामिल शेयरों में से हिंदुस्तान यूनिलीवर, बजाज ऑटो, एचडीएफसी बैंक, ओएनजीसी, टाटा मोटर्स, भारती एयरटेल, टाटा स्टील, टीसीएस, अम्बुजा सीमेंट और इंफोसिस के शेयर सबसे ज्यादा बढ़त पर रहे।सेंसेक्स में हिंडाल्को, डीएलएफ, आईसीआईसीआई बैंक, महिन्द्रा एंड महिन्द्रा, एसबीआई, आईटीसी, एनटीपीसी, एसीसी, एचडीएफसी और रिलायंस कम्युनिकेशन के शेयर सबसे ज्यादा गिरावट पर रहे।
Thursday, 31 January, 2008
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment